स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें
यूपी के आगरा में हुए ताज नेचर वाक में फुटबाल क्लब ‘दिल्ली डायनोमोज’ की जर्सी के लांचिंग प्रोग्राम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवा खिलाड़ी के रूप में नजर आए। ब्राजील के स्टार फुटबालर रोबर्टो कार्लोस के साथ मंच पर ही बॉल को किक लगाई। फुटबाल के प्रति उनकी दीवानगी देख लोगों ने तालियां भी बजाईं। (अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें
कार्यक्रम में आयोजकों की तरफ से मुख्यमंत्री को एक जर्सी और फुटबाल भेंट की गई थी। जब कार्यक्रम समापन की ओर पहुंचा तो उद्घोषक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि फुटबाल का खेल का मुजाहिरा कर दें तो अखिलेश तुरंत रजामंद हो गए और उन्होंने फुटबाल में पहले कुछ हल्के किक लगाई और उसके बाद जोरदार किक लगाया जो ब्राजील के फुटबालर आर कार्लोस ने रोक लिया।
स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें
इसके बाद सीएम स्टेज से उतरने लगे तो मीडिया कर्मियों ने शोर मचाया कि एक बार और खेल दिखाएं तो यहां भी मुख्यमंत्री एक पल को नहीं झिझके। तुरंत फुटबाल मंगाई और एक बार फिर दे दनादन किक लगाईं। एक खिलाड़ी की तरह फुटबाल को पैरों से नचाने लगे।
स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें
अंत में एक तेज किक मारा, इसे फिर कार्लोस ने पकड़ा। बता दें कि कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सीएम पहले ही बता चुके थे कि उन्हें फुटबाल खेलने का शौक रहा है। छह वर्ष की उम्र से फुटबाल खेल रहे हैं। फुटबाल दम और ताकत का खेल है।
स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें
ताजमहल के साए में शनिवार शाम को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच इंडियन सुपर लीग के फुटबाल क्लब ‘दिल्ली डायनामोज’ की जर्सी लांच की गई। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताज नेचर वॉक में हुए समारोह में फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों को किट सौंपी। इससे पहले सीएम ने ‘मेरा आगरा’ के लोगो वाले व्हाइट प्लाक्स का भी अनावरण किया।