फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षिका के अपहरण पर फूटा गुस्सा, पुलिस पर भारी पथराव

Fri, 22 May 2015 03:28 AM IST
Updated Fri, 22 May 2015 03:28 AM IST
विज्ञापन

शिक्षिका के अपहरण पर फूटा गुस्सा, पुलिस पर भारी पथराव

clash with police in mainpuri at teacher kidnapping case

यूपी के मैनपुरी में शिक्षिका अपहरण मामले में पुलिस की ढिलाई पर लोगों का आक्रोश अंतत: गुरुवार को फूट पड़ा। भीड़ ने करहल चौराहे पर पांच घंटे जाम लगाए रखा। जबरन हटाने की कोशिश हुई तो आधा घंटे तक पथराव किया। पथराव में डीएम और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। एक दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ हुई और छह लोग हिरासत में ले लिए गए। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)

शिक्षिका के अपहरण पर फूटा गुस्सा, पुलिस पर भारी पथराव

clash with police in mainpuri at teacher kidnapping case

यादव नगर निवासी शिक्षिका सुमन यादव (24) का गत 16 मई को अपहरण हो गया था। अब तक उसका सुराग नहीं है हालांकि तीन लोग हिरासत में लिए गए। पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए लोगों ने सुबह 8:30 बजे करहल चौराहे पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि 24 घंटे के भीतर शिक्षिका को मुक्त कराया जाए।

शिक्षिका के अपहरण पर फूटा गुस्सा, पुलिस पर भारी पथराव

clash with police in mainpuri at teacher kidnapping case

इस दौरान एक के बाद एक भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मंजूषा चौहान, जिलाध्यक्ष बीना श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता और सपा नेता सतीश यादव वहां पहुंचे तो आंदोलनकारियों को बल मिला। करीब दो घंटे बाद सीओ सिटी फिर दोपहर लगभग 12 बजे एडीएम सिटी डाक्टर चंद्रभूषण व एएसपी स्वामीनाथ पहुंचे। उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका के अपहरण पर फूटा गुस्सा, पुलिस पर भारी पथराव

clash with police in mainpuri at teacher kidnapping case

दोपहर एक बजे डीएम चंद्रपाल और एसपी श्रीकांत सिंह आए। जाम हटाने की उनकी अपील भी नहीं सुनी गई तो उन्होंने जबरन हटाने के आदेश दिए। बस, इसी के बाद भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाब ऐसा ही करने की कोशिश की पर भीड़ भारी पड़ी। पीएसी के जवानों को भी छिपना पड़ा। लगभग आधा घंटे तक दोनों ओर से पथराव में दो बसों सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे टूट गए।

विज्ञापन

शिक्षिका के अपहरण पर फूटा गुस्सा, पुलिस पर भारी पथराव

clash with police in mainpuri at teacher kidnapping case

पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। तीन गाड़़ियां जब्त कीं। दोपहर 1:40 बजे यातायात सुचारू हो सका। डीएम और एसपी ने कहा है कि शिक्षिका को शीघ्र ही मुक्त करा लिया जाएगा लेकिन उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed