आगरा: गोवर्धन स्थापना के दौरान विवाद, तनाव
आगरा के चारसू गेट इलाके में सार्वजनिक चबूतरे पर गोवर्धन की स्थापना करने पर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। तनातनी बढ़ती देख अफसरों ने गोवर्धन को आननफानन हटवा दिया। [ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा, (फोटो- मनीष)]
आगरा: गोवर्धन स्थापना के दौरान विवाद, तनाव
विरोध पर पार्षद समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इलाके में पीएसी तैनात कर दी गई। सूचना पर भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने समर्थकों के साथ थाना हरीपर्वत का घेराव कर हंगामा किया। एडीएम सिटी से बात करने के बाद पांच लोगों को छोड़ दिया गया। शाम को अधिकारियों की सहमति के बाद चबूतरे के बगल में ठेल पर गोवर्धन महाराज की स्थापना कराई गई। पीएसी के साये में भंडारा हुआ।
आगरा: गोवर्धन स्थापना के दौरान विवाद, तनाव
चारसू गेट इलाके में वर्षों पुराना सार्वजनिक चबूतरा है। पुलिस ने बताया कि इलाके के शिव कुमार राजौरा आदि ने इस बार चबूतरे पर गोवर्धन पूजा कराने की बात कही थी। बस्ती के लोग सुबह से ही पूजा और भंडारे की तैयारी में लगे थे। जानकारी पर दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया।
आगरा: गोवर्धन स्थापना के दौरान विवाद, तनाव
कहा गया कि चबूतरे पर मोहर्रम में ताजिए रखे जाते हैं। ये इमामबाड़े की जमीन है। विवाद बढ़ने पर प्रशिक्षु आईएएस नेहा जैन हरीपर्वत थाने की फोर्स के साथ पहुंची। समझाने बुझाने का दौर चल ही रहा था कि इसी बीच गोवर्धन की स्थापना कर दी गई। पूजा शुरू हो गई।
आगरा: गोवर्धन स्थापना के दौरान विवाद, तनाव
सूचना पर हिंदूवादी कार्यकर्ता अशोक गुप्ता, पार्षद मनोज राजौरा समेत अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि चबूतरा सार्वजनिक है। तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने भी पन्नी गली और कोतवाली से अन्य लोगों को बुला लिया। तनातनी बढ़ गई। टकराव की नौबत होने पर एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी आरके सिंह पीएसी के साथ आ गए।