बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना
दिवाली के दिन सिपाहियों के दौड़ाने पर जुआ खेल रहे चार युवक नकटिया नदी में कूद गए जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कैंट थाने में खड़ी दर्जन भर से ज्यादा बाइकों को और एक कार आग लगा दी और तीन कारों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली)
बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना
भीड़ का गुस्सा देखकर थाने के मुंशी प्रदीप कुमार को मालखाने में छिपकर जान बचानी पड़ी। पुलिस ने थाने की छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग की तब भीड़ कुछ काबू में आई। एसएसपी ने जुआरियों को दौड़ाने वाले दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना
पुलिस ने भाजपा के कैंट मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार वाल्मीकि को नामजद करते हुए करीब 250-300 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना
बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे 25 साल के अतीश कुमार उर्फ घुर्रा, 40
वर्षीय दिनेश कुमार उर्फ चिंटू निवासी 313 हाथा गोकुल नगरी, 25 साल के सोनू
निवासी आजाद नगर, यादव कालोनी के भोला कश्यप, जय कुमार और मज्जन समेत सात
लड़के संत मढ़ी के पास जुआ खेल रहे थे।
बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना
इस बीच सिपाही प्रवीण सिंह तोमर और सिपाही संदीप सिंह वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही चारों ने दौड़ लगा दी। सिपाहियों ने मज्जन से 1500 और जयकुमार से 450 रुपये बरामद कर उन्हें छोड़ दिया। एक पुलिस को चकमा दे गया जबकि चार को सिपाही दौड़ाने लगे। करीब एक किलोमीटर दौड़ाने पर चारों नकटिया नदी में काफी ऊंचाई से कूद गए। दिनेश कुमार चिंटू और अतीश कुमार दलदल में फंस कर मौत हो गई। सोनू और भोला सही सलामत नदी से निकल आए।