फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा प्रत्याशियों का पर्चा रद्द होने पर बवाल, 12 पुलिसवाले घायल

Sat, 03 Oct 2015 08:38 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों का पर्चा रद्द होने पर बवाल, 12 पुलिसवाले घायल

bawal after rejection of nomination of SP candidates

यूपी के मऊ में सपा के दो प्रत्याशियों का जिला पंचायत क्षेत्र के रैकवारेडीह से पर्चा खारिज होने के बाद जमकर बवाल हुआ। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने न सिर्फ देर रात हाईवे जाम कर दिया बल्कि जाम हटाने आए पुलिस के एक जवान की राइफल छीन ली। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, मऊ)

सपा प्रत्याशियों का पर्चा रद्द होने पर बवाल, 12 पुलिसवाले घायल

bawal after rejection of nomination of SP candidates
पुलिस के लाठीचार्ज करने से स्थिति और बिगड़ गई। समर्थकों की ओर से किए गए पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि प्रत्याशी सहित कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं।

सपा प्रत्याशियों का पर्चा रद्द होने पर बवाल, 12 पुलिसवाले घायल

bawal after rejection of nomination of SP candidates

पुलिस ने तीन नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिलाधिकारी ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। पूरे घटनाक्रम से निर्वाचन आयोग को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों का पर्चा रद्द होने पर बवाल, 12 पुलिसवाले घायल

bawal after rejection of nomination of SP candidates

समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव श्रीकांत यादव और समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने वार्ड नंबर 33 रैकवारेडीह से पर्चा दाखिल किया था। गुरुवार को उनके पर्चे खारिज हो गए। इसे लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक नाराज हो गए।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों का पर्चा रद्द होने पर बवाल, 12 पुलिसवाले घायल

bawal after rejection of nomination of SP candidates

गुरुवार की रात करीब आठ बजे दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ सरायलखंसी के बढुआ गोदाम नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद मौके पर एसडीएम एसडी सिंह और सीओ सिटी सुशील कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed