फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: 12.5 फीसदी खाद्य पदार्थों में खतरनाक कीटनाशक

Fri, 02 Oct 2015 11:45 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन

सावधान: 12.5 फीसदी खाद्य पदार्थों में खतरनाक कीटनाशक

around 12.5 percent food we eat is unsafe

ताजी सब्जियों, फलों और दूध के नियमित सेवन से अगर आप खुद को सेहत मंद बनाए रखने के बारे में सोचते हैं तो सावधान हो जाइए। दरअसल, देश के 12.5 फीसदी खाद्य पदार्थों में खतरनाक कीटनाशक पाए गए हैं जो आपको अनजाने में गंभीर बीमारियों का शिकार बना रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से करवाए इस अध्ययन के मुताबिक अधिकतर सब्जियों, फलों, दूध और अन्य खाद्य पदार्थ में सबसे अधिक खतरनाक कीटनाशक पाए गए हैं।

सावधान: 12.5 फीसदी खाद्य पदार्थों में खतरनाक कीटनाशक

around 12.5 percent food we eat is unsafe

अध्ययन के लिए ये नमूने देश के विभिन्न खुदरा और थोक दुकानों से इकट्ठा किए गए थे। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ बेचने का दावा करनी वाली दुकानों से लिए गए नमूनों में भी खतरनाक कीटनाशक पाए गए। केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2005 में खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों की मौजूदगी पर निगरानी के लिए शुरू की गई योजना के तहत वर्ष 2014-15 में लिए गए कुल 20,618 नमूनों में से 12.50 फीसदी में खतरनाक कीटनाशक पाए गए। इन नमूनों का देश के 25 प्रयोगशालाओं में परीक्षण किया गया।

सावधान: 12.5 फीसदी खाद्य पदार्थों में खतरनाक कीटनाशक

around 12.5 percent food we eat is unsafe

परीक्षण रिपोर्ट में 12.5 फीसदी नमूनों में एसफेट, बाइफेंथ्रीन, एस्टैमीप्राइड, ट्राइआजोफोस, मेटालैक्सील, मैलाथीन, एस्टैमीप्रीड, कार्बोसल्फान, प्रोफेनोफोस और हेक्साकोनाजोल जैसे अस्वीकृत कीटनाशक पाए गए। यानी
इन कीटनाशकों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। एसफेट, बाइफेंथ्रीन और ट्राइआजोफोस जैसे ये कीटनाशक हानिकारक जीवों को मारने में बेहद कारगर है, लेकिन मानव शरीक में इसके अंश पहुंचने से तमाम तरह की परेशानियां आ सकती हैं। इस कारण सर्दी जुकाम के लेकर इंसान की प्रजनन शक्ति, गर्भपात, गर्भ में बच्चे पर खराब असर, लीवर और किडनी संबंधी समस्या, तंत्रिका तंत्र संबंधी परेशानी, हृदय की बीमारी, कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावधान: 12.5 फीसदी खाद्य पदार्थों में खतरनाक कीटनाशक

around 12.5 percent food we eat is unsafe

कृषि मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 18.7 फीसदी नमूनों में कीटनाशक पाए गए, जबकि 2.6 फीसदी नमूनों में फूड सेफ्टी और स्टैंडर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की ओर से तय कीटनाशक की अधिकतम मात्रा से अधिक कीटनाशक पाए गए।

विज्ञापन

सावधान: 12.5 फीसदी खाद्य पदार्थों में खतरनाक कीटनाशक

around 12.5 percent food we eat is unsafe

रिपोर्ट के मुताबिक सब्जियों के 1180, फलों के 225, मसालों के 732, चावल के 30 और दालों के 43 नमूनों में अस्वीकृत कीटनाशक पाए गए। मंत्रालय ने सब्जियों, फलों, मसालों के अलावा लाल मिर्च पाउडर, कड़ी पत्ते, चावल, गेहूं, दाल, मछली, मीट, अंडे, चाय, दूध और भू-जल के नमूने लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed