फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ब्रिटिश दंपती ने आगरा के होटल में किया सुसाइड?

Wed, 22 Oct 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 22 Oct 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रिटिश दंपती ने आगरा के होटल में किया सुसाइड?

british couple suicide pics.

आगरा के होटल माया में ठहरे ब्रिटिश दंपति की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। पर्यटक दंपति ने खुदकुशी की या फिर यह नशे की दवाओं के ओवरडोज का नतीजा है। पुलिस को सवालों के जवाब तलाशने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

तस्वीरें: ब्रिटिश दंपती ने आगरा के होटल में किया सुसाइड?

british couple suicide pics.

दोनों पर्यटक जुलाई से भारत में थे। उनके कमरे से दिल्ली के सर गंगाराम हास्पिटल का परचा मिला है। इस पर जेम्स के लिए दवाएं लिखी हैं। पुलिस के मुताबिक उन्होंने जो दवा खाई वह परचे की हैं। लेकिन दवा लुईस ने क्यों खाई, यह सवाल बड़ा है।

तस्वीरें: ब्रिटिश दंपती ने आगरा के होटल में किया सुसाइड?

british couple suicide pics.

दवा खाने के बाद दोनों को उल्टियां आईं। यानी तबियत बिगड़ी। फिर भी न वे कमरे से निकले या न ही होटल स्टाफ को सूचना दी। इससे लगता है उन्हें उम्मीद थी कि कुछ देर में हालत सुधर जाएगी। लेकिन कमरे का दरवाजा क्यों खुला था, यह अनुत्तरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रिटिश दंपती ने आगरा के होटल में किया सुसाइड?

british couple suicide pics.

शाम साढ़े सात बजे उन्होंने दाल मखानी, गार्लिक नॉन व बिरयानी मंगाया। वेटर ने खाना पहुंचाया तब दोनों पलंग पर बैठे हुए थे। लेकिन बाद में खाना ज्यों का त्यों रखा मिला। कमरे में कोल्ड ड्रिंक की दो भरी बोतलें भी मिली हैं। होटल का चेक आउट टाइम सुबह 10 बजे है।

विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रिटिश दंपती ने आगरा के होटल में किया सुसाइड?

british couple suicide pics.

जब दोनों 11.30 तक कमरे से बाहर नहीं आए तो कर्मचारी देखने गया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम से ही साफ हो सकेगा कि मौत की वजह क्या रही। आत्महत्या करने की बात भी साफ नहीं हो सकी है। जांच जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed