फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच प्रसाद जिसके बिना लक्ष्मी पूजा अधूरी

Wed, 22 Oct 2014 09:53 AM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन

पांच प्रसाद जिसके बिना लक्ष्मी पूजा अधूरी

laxmi puja prasad likes laxmi

दीपावली के मौके पर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप हर जतन करते हैं। मां को तरह-तरह के प्रसाद और भोग चढ़ाते हैं लेकिन पांच प्रसाद ऐसे हैं जो मां लक्ष्मी को सबसे अधिक प्रिय है इसलिए दीपावली के अवसर पर इन पांच प्रसाद को भोग जरुर लगाएं।





पांच प्रसाद जिसके बिना लक्ष्मी पूजा अधूरी

laxmi puja prasad likes laxmi

मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि मखाना जल में एक कठोर आवरण में बढ़ता है। इसलिए यह हर तरह से शुद्घ और पवित्र रहता है। इसका प्रयोग यज्ञ और हवन में भी किया जाता है।

पांच प्रसाद जिसके बिना लक्ष्मी पूजा अधूरी

laxmi puja prasad likes laxmi

इस समय बाजार में आपको जल सिंघारा खूब दिखता होगा। यह मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। इसका कारण यह है कि यह भी जल में पैदा होता है। यह मौसमी फल है और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच प्रसाद जिसके बिना लक्ष्मी पूजा अधूरी

laxmi puja prasad likes laxmi

लक्ष्मी माता का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा गया है। मखाने की तरह यह भी कठोर आवरण से ढंका रहता है। जिससे यह शुद्ध और पवित्र रहता है। लक्ष्मी मैया को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल एवं जल से भरा नारियल अर्पित करने वाले पर माता प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन

पांच प्रसाद जिसके बिना लक्ष्मी पूजा अधूरी

laxmi puja prasad likes laxmi

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मखाना, जल सिंघार और बताशे ये तीन चीजें चन्द्रमा से संबंधित वस्तुएं हैं। चन्द्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है।

चन्द्र से संबंध होने के कारण बताशे माता को प्रिय हैं। यही कारण है कि दीपावली में बताशे और चीनी के खिलौने लक्ष्मी माता को अर्पित किए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed