2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
इस साल मनोरंजन की दुनिया में काफी धूम-धड़ाका रहा। बॉलीवुड की कुछ नामी फ़िल्मों ने दर्शकों के दिलोदिमाग पर गहरी छाप छोड़ी।कुछ फिल्में बढ़िया अदाकारी और निर्देशन की वजह से कामयाब रहीं, तो कुछ अपनी स्क्रिप्ट और कहानी के 'प्लॉट' से जुड़े विवाद के जरिए।कहने को बॉलीवुड में इस साल 150 से भी अधिक फिल्में रिलीज हुईं, पर सफलता का स्वाद कुछ ही चख पाईं।
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
इस साल सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, वरुण धवन और दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास की फिल्में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में साबित। अभिनेत्रियों में कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण पर किस्मत मेहरबां रही।
इस साल सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में में हाल ही में रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लें तो पांच दिन में इसने 61 करोड़ 70 लाख रुपए कमाए हैं।
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
दूसरी शाहरुख़ खान की फ़िल्म 'दिलवाले' है, जो पांच दिन में 84 करोड़ 14 लाख रुपए की कमा चुकी है और अब भी सिनेमाघरों में लगी है।
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
बॉक्स ऑफ़िस इंडिया के आंकड़ों के हिसाब से इस साल पहले नंबर पर रही कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान की फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान'। इसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, करीना और मुन्नी का किरदार निभाने वाली बच्ची हर्षाली मल्होत्रा थी। फिल्में ने क़रीब तीन अरब 16 करोड़ 78 लाख रुपए कमाए. फ़िल्म ने न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान में भी धूम मचाई।
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
दूसरे नंबर पर भी सलमान की ही फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' रही।
इसकी ख़ास बात थी निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ सलमान ख़ान का पूरे 16 साल बाद एक साथ काम करना। इस फ़िल्म की कमाई रही क़रीब एक अरब 87 करोड़ 49 लाख रुपए।