टेस्ट क्रिकेट के ये 5 बड़े कप्तान जो एक मैदान पर रहे 'सुपर फ्लॉप'
क्रिकेट के कई मैदान ऐसे होते हैं जहां बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी सहजता होती है और कइयों ने तो खूब रन भी बनाए हैं। लेकिन कुछ मैदान ऐसे भी हैं जो कुछ बड़े बल्लेबाजों के लिए खास साबित नहीं हुए और उनके लिए यह मैदान मानो ऐसा हो गया कि जब भी उनका नाम सुना कि उनके होश ही उड़ जाएं। (प्रस्तुति और संकलन- सुरेंद्र)
टेस्ट क्रिकेट के ये 5 बड़े कप्तान जो एक मैदान पर रहे 'सुपर फ्लॉप'
आज हम आपको उन दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने शानदार टेस्ट करियर में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन किसी एक उस मैदान पर जहां पर उन्होंने 10 या उससे ज्यादा की टेस्ट पारियां खेली हों लेकिन उनका औसत 10 के आसपास ही रहा हो। जानते हैं ऐसे 5 धुरंधर बल्लेबाजों को जो अपनी-अपनी टीम के कप्तान भी रहे लेकिन अपने ही घर में एक मैदान पर सबसे खराब खेल का रिकॉर्ड उनके साथ जुड़ा हुआ है।
टेस्ट क्रिकेट के ये 5 बड़े कप्तान जो एक मैदान पर रहे 'सुपर फ्लॉप'
शुरुआत, इन 5 में से पांचवें पायदान के बल्लेबाज से। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हाशिम अमला के लिए डरबन का कींग्समीड स्टेडियम सबसे बुरा मैदान रहा है यहां उन्होंने 14 टेस्ट पारियां खेली लेकिन 19.92 की औसत से सिर्फ 279 रन ही बना पाए। हालांकि 3 फिफ्टीज भी इस दौरान उनके बल्ले से निकली हैं। अब उनके पास 26 से शुरू हो रहे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से खराब रिकॉर्ड को सुधारने का मौका है।
टेस्ट क्रिकेट के ये 5 बड़े कप्तान जो एक मैदान पर रहे 'सुपर फ्लॉप'
चौथे पायदान पर आते हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन। नासिर का प्रदर्शन लंदन के ओवल में हमेशा खराब रहा है और इस मैदान पर वह 13 पारियों में 18.69 की औसत से 243 रन ही बना सके हैं।
टेस्ट क्रिकेट के ये 5 बड़े कप्तान जो एक मैदान पर रहे 'सुपर फ्लॉप'
तीसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल जिनके लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में रन बनाने के लिए खासा संघर्षपूर्ण रहा है। इयान ने सिडनी में 19 पारियों से 17.47 की औसत से सिर्फ 332 रन ही बना सके हैं।