सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
बॉलीवुड की हीरोइनों के नखरों की अक्सर चर्चा होती रहती है। लेकिन इन नखरों और गुस्से के पीछे क्या वजह हैं ये जानेंगे तो चौंक जाएंगे। तस्वीरों में देखिए कौन हैं बी टाउन की नखरीली हीरोइनें।
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
एक बार कंगना रनौत जब हवाई जहाज में सफर कर रही थीं तो एयरहोस्टेस ने आकर उनसे पूछा कि वे खआने में क्या लेंगी। कंगना ने नखरे दिखाते हुए कहा कि उनके असिस्टेंट से पूछ लें जो इकॉनमी क्लास में बैठे हैं।
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
प्रियंका चोपड़ा ने अंजाना अंजानी की शूटिंग के समय तब नखरे दिखाए थे जब उन्हें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के असिस्टेंट द्वारा चुने गए कपड़े, रंग और बाकी कुछ भी पसंद नहीं आया था। यहां तक की आखिरकार खुद मनीष को सेट पर पहुंचना पड़ा था। प्रियंका ने मैरी कॉम के दौरान भी स्क्रिप्ट को लेकर जरूरत से ज्यादा राय दी थी जो निर्देशक ओमंग को अच्छा नहीं लगा था।
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
एक फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू के रुकने का बंदोबस्त होटल के सुईट्स में किया गया था। श्रद्धा ने भी अपने लिए एक खास सूईट की मांग कर डाली। फिर उनके लिए अलग से पांच सितारा होटल में सूईट बुक किया गया।
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
फिल्म 'हीरोइन' करने से पहले ही करीना ने मधुर भंडारकर के सामने शर्त रख दी थी कि वे कोई अंतरंग सीन नहीं करेंगी और केवल अच्छे एक्टर्स के साथ ही काम करेंगी। यहां तक की वे एक फैन के साथ तस्वीर खिंचाने में भी नखरे दिखा चुकी हैं।