रेल कर्मी ने लगाई फांसी, पत्नी और सास-ससुर को बताया जिम्मेदार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे हरथला लोकोशेड कालोनी में एक रेलवे कर्मचारी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रेल कर्मी के घर में उसकी लाश फांसी पर लटकी मिली। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में रेल कर्मी ने अपनी मौत के लिए पत्नी और सास ससुर व ब्याज का काम करने वाले एक शख्स को जिम्मेदार ठहराया है। (अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद)
रेल कर्मी ने लगाई फांसी, पत्नी और सास-ससुर को बताया जिम्मेदार
रेल कर्मी ने सुसाइड नोट में कहा है कि पत्नी और ससुराल वाले उससे लगातार सात लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे और इंकार करने पर उसे व उसकी वृद्धा मां को दहेज उत्पीड़न में जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। देर रात सुसाइड नोट के आधार पर रेलवे कर्मी की पत्नी, सास, ससुर और ब्याज पर काम करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी।
रेल कर्मी ने लगाई फांसी, पत्नी और सास-ससुर को बताया जिम्मेदार
मूल रूप से हापुड़ निवासी रविशंकर (32) पुत्र जयप्रकाश रेलवे में बिजली विभाग में टेक्नीशियन था। शुक्रवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कई दिन से बीमार था और रेलवे अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार को ही वह अस्पताल से घर पहुंचा था। रविशंकर ने सुसाइड नोट में कहा है कि ब्याज का काम करने वाले हरीश सक्सेना ने उसकी चेक बुक और एटीएम कार्ड कब्जे में ले लिया था।
रेल कर्मी ने लगाई फांसी, पत्नी और सास-ससुर को बताया जिम्मेदार
उससे कई चेक पर दस्तखत करा लिए थे और उसकी पासबुक नहीं लौटा रहा था। एटीएम का पिन कोड भी उसी के पास था। रविशंकर ने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी रिंकी और सास ससुर जिम्मेदार हैं। उसने कहा है कि उसकी शादी मोदीनगर के पास एक गांव से हुई थी लेकिन पत्नी और ससुराल वाले लगातार सात लाख रुपये का दबाव डाल रहे थे।
रेल कर्मी ने लगाई फांसी, पत्नी और सास-ससुर को बताया जिम्मेदार
पत्नी के उत्पीड़न की वजह से मां को घर छोड़कर बहन के पास चले जाना पड़ा। सुसाइड नोट में रविशंकर ने कहा है कि उसके मरने के बाद उसकी नौकरी उसकी बहन के बेटे को दे दी जाए।