PICS: इन 11 चेहरों में मचा है एनडीए के सीएम पद के लिए घमासान
सुशील कुमार मोदी
बिहार भाजपा के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक। संगठन पर ज़बरदस्त पकड़। लालू यादव और उनकी पार्टी के खिलाफ संघर्ष में ढाई दशक से सुशील भाजपा का चेहरा रहे हैं। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री भी रहे। फ़िलहाल बिहार विधान मंडल में भाजपा के नेता और पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार। (साभार बीबीसी)
PICS: इन 11 चेहरों में मचा है एनडीए के सीएम पद के लिए घमासान
रविशंकर प्रसाद
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री रविशंकर प्रसाद बिहार भाजपा के उन नेताओं में शामिल हैं जो राष्ट्रीय राजनीति में अहम स्थान रखते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री की 'गुड बुक्स' में भी माने जाते हैं। अगर भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं में किसी एक पर बात नहीं बनी तो लंबे समय से मीडिया में भाजपा का चेहरा रहे रविशंकर बिहार चुनाव में एनडीए का चेहरा बन सकते हैं।
PICS: इन 11 चेहरों में मचा है एनडीए के सीएम पद के लिए घमासान
जीतनराम मांझी
एनडीए में शामिल होने के बाद मांझी फिलहाल मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी छोड़ चुके हैं। लेकिन दिलचस्प यह कि इसी दावेदारी को लेकर मांझी ने जदयू से बगावत की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि अनुकूल स्थितियां देखते ही ये अपनी पुरानी ख्वाहिश के लिए आवाज़ बुलंद कर सकते हैं।
PICS: इन 11 चेहरों में मचा है एनडीए के सीएम पद के लिए घमासान
नंदकिशोर यादव
बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में विधान सभा में विरोधी दल के नेता हैं नंदकिशोर। वे उस यादव समुदाय से आते हैं जिनकी आबादी बिहार में सबसे ज्यादा और चुनावों में निर्णायक है। ऐसे में लालू के मूल समर्थक आधार में निर्णायक सेंधमारी के लिए पार्टी इन्हें आगे कर सकती हैं।
PICS: इन 11 चेहरों में मचा है एनडीए के सीएम पद के लिए घमासान
रामविलास पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास राजनीति में लालू और नीतीश से भी सीनियर हैं। माना जाता है कि सालों से मुख्यमंत्री बनने की ख़्वाहिश रखते हैं। फिलहाल घोषित रूप से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर दावा उन्होंने छोड़ा हुआ है। लेकिन फरवरी 2005 के चुनावों की तरह अगर एक बार फिर सत्ता की चाभी रामविलास के हाथ लगी तो माना जाता है कि वे खुद को आगे करने में देर नहीं करेंगे।