राबड़ी देवी, चौथी पास महिला कैसे बनी बिहार की मुख्यमंत्री
आजादी के बाद से बिहार की जनता कई बड़ी राजनीतिक घटनाओं की साक्षी बनी है।
ऐसी ही एक घटना है एक ठेठ घरेलू महिला का अचानक बिहार की मुख्यमंत्री बन
जाना।
राबड़ी देवी, चौथी पास महिला कैसे बनी बिहार की मुख्यमंत्री
साल 1996 में जब लालू यादव का नाम अचानक चारा घोटाले में आया तो चौतरफा बने दबावों के बाद उन्हें इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा। उनके राजनीतिक विरोधियों को लगा कि लालू का राजनीतिक कॅरियर अब खत्म होने की कगार पर है। लेकिन राजनीति के घाघ खिलाड़ी लालू यादव ने तभी ऐसा मास्टर स्ट्रोक चला कि हर कोई हतप्रभ रह गया। उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया।
राबड़ी देवी, चौथी पास महिला कैसे बनी बिहार की मुख्यमंत्री
महज चौथी पास राबडी देवी के जिम्मे अचानक इतनी बड़ी जिम्मेदारी आ गई जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन उन्होंने उसे इतनी ही शिद्दत से निभाया जितना परिवार को चलाने की जिम्मेदारी को।
राबड़ी देवी, चौथी पास महिला कैसे बनी बिहार की मुख्यमंत्री
1956 को बिहार के गोपालगंज में जन्मी राबड़ी देवी की शादी लालू यादव से तब ही हो गई थी जब वो मात्र 14 साल की थीं।
राबड़ी देवी, चौथी पास महिला कैसे बनी बिहार की मुख्यमंत्री
साल 1973 में जिस समय दोनों शादी के बंधन में बंधे उस दौरान लालू यादव छात्र राजनीति में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे थे।