राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें
बिहार के साथ ही देशभर की राजनीति में खासा रसूख रखने वाले लालू यादव सात बेटियों और दो बेटों के पिता हैं। आमतौर पर लोग उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती और सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी के अलावा ही शायद अन्य बेटियों के बारे में कुछ जानते हों।
राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें
मीसा भारती को जानने की वजह तो ये हो सकती है कि वो अपने पिता के साथ पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय हैं और बीता लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। जबकि छोटी बेटी राजलक्ष्मी कुछ दिन पहले मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप के साथ शादी की वजह से सुर्खियों में रहीं। तो चलिए हम आपको बारी बारी से बताते हैं उनकी सातों बेटियों के बारे में।
राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें
लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी हैं मीसा भारती। ये एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैं। इनकी शादी 1999 में शैलेष से हुई थी। वे साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और इन्फोसिस में काम कर चुके हैं। मीसा की दो बेटियां दुर्गा और गौरी हैं। फिलहाल मीसा अपने पिता के सानिध्य में राजनीति में कदम रख चुकी हैं। हालांकि शुरूआत अच्छी नहीं रही और बीते लोकसभा चुनाव में इन्हें पाटलीपुत्र से अपने पिता के पुराने साथी रामकृपाल यादव के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।
राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें
ये हैं लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य। बड़ी बहन मीसा की तरह ये भी डॉक्टर हैं और इनकी शादी भी आईटी प्रोफेशनल समरेश से साल 2002 में हुई थी। समरेस के पिता राय रणविजय सिंह आईआरएस अधिकारी थे। लालू यादव के बचपन के दोस्त रणविजय सिंह ने इस दोस्ती को रिश्ते में बदलने की पहल की थी। शादी के बाद अब यह परिवार मुंबई में रहता है। वैसे ये शादी इसलिए भी चर्चित रही थी कि उस दौरान शादी की व्यवस्था के लिए पटना के विभिन्न शोरूम से नई गाड़ियों को जबरन हथियारों के बल पर ले जाने के आरोप लगे थे।
राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें
ये हैं उनकी तीसरी बेटी चंदा यादव। जिनकी शादी साल 2006 में कैप्टन विक्रम सिंह से हुई थी। विक्रम सिंह इंडियन एयरलाइन में पायलट थे। जिस समय चंदा की शादी विक्रम से हुई उस दौरान लालू यादव केन्द्र में रेलवे मिनिस्टर के पद पर थी। वहीं विक्रम यादव के पिता कैप्टन विष्णु नारायण यादव आईआईटी दिल्ली के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर थे।