फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

lockdown: सख्ती बढ़ी, लॉकडाउन का पालन न करने वालों को सबक सिखाएगी पुलिस, देखें कानपुर का हाल

Thu, 16 Apr 2020 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Apr 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur lockdown news in hindi: see the condition of Kanpur up
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कानपुर के कई इलाकों में आदेशों की धज्जियां उड़ीं। वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जिन्होंने पूर्णतया लॉकडाउन का पालन किया और घरों में ही कैद रहे। शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी। 


 
kanpur lockdown news in hindi: see the condition of Kanpur up
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू होने के बाद दूसरे दिन बर्रा दो सब्जी मंडी में एक भी ठेला नहीं लगा। वहीं शास्त्री चौक फल मंडी में भी दुकानें नहीं लगीं। वहीं गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सीटीआई चौराहे पर ठेले वाले एक ही जगह पर खड़े होकर सामान बेचते दिखे। जिसके कारण यहां भीड़ भी लगी रही। 

 
kanpur lockdown news in hindi: see the condition of Kanpur up
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
यशोदा नगर बाईपास पर ट्रक चलना शुरू हो गए हैं। माल ढुलाई भी शुरू हुई। यहां एक ट्रक सूखे मिर्चे लादकर जाता दिखा। वहीं जाजमऊ पुलिस व आरआरएफ ने हाईवे पर सख्ती बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur lockdown news in hindi: see the condition of Kanpur up
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
चकेरी में जाजमऊ के चेकपोस्ट में उन्नाव से आ रहे वाहनों व पैदल जा रहे लोगों को पुलिस ने रोक दिया। साथ ही जो आपातकालीन स्तिथि वाले थे सिर्फ उनको ही जाने दिया गया। सीसामऊ बाजार में बड़ी संख्या में ठेले लगे। यहां लोग खरीदारी में जुट गए। बजरिया थाने के सामने फ्री राशन लेने के लिए लंबी लाइन दिखाई दी। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा।
 
विज्ञापन
kanpur lockdown news in hindi: see the condition of Kanpur up
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आर्य नगर चौराहे पर पुलिस लोगों को रोककर पूछताछ करती नजर आई। कल्याणपुर क्षेत्र में सड़कों पर वाहन दौड़ते नजर आए। स्वरूप नगर की सड़क पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। नवाबगंज सब्जी मंडी में एनसीसी के छात्र ड्यूटी करते दिखे। छात्र जय नारायण स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed