माना कि आपने विमानों को काफी करीब से उड़ते देखा होगा। लेकिन ये एक ऐसी जगह है जहां विमान लोगों के इतने पास से उड़ता है कि इन तस्वीरों पर यकीन करना मुश्किल होगा।
यहां लोगों के सिर के ठीक ऊपर से उड़ता है विमान, अद्भुत तस्वीरें
इस अनोखी जगह का नाम है करीबियन आईलैंड्स का वो हिस्सा जिसके तरफ डच देश है। ये वो जगह है जो पूरी दुनिया में काफी नीचे से विमानों के उड़ान भरने के लिए जानी जाती है। सभी तस्वीरें बोर्डपांडा से।
यहां लोगों के सिर के ठीक ऊपर से उड़ता है विमान, अद्भुत तस्वीरें
इस बीच का नाम है माहो बीच। ये सेंट मार्टिन द्वीप पर है। कहना गलत नहीं होगा कि विमान यहां लोगों के सिरों के ठीक ऊपर से उड़ते हैं। यहां लोगों को सतर्क रहने को कहा जाता है। आशंका जताई जाती है कि विमान के नीचे की हवा की गति लोगों को बीच के पानी में धकेल सकती है।
यहां लोगों के सिर के ठीक ऊपर से उड़ता है विमान, अद्भुत तस्वीरें
जहां से इस बीच पर होते हुए विमान उड़ान भरते हैं उस एयरपोर्ट का नाम है प्रिंसेज जूलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट। ऐसा नहीं है कि ये एयरपोर्ट इस बीच के काफी पास है।
यहां लोगों के सिर के ठीक ऊपर से उड़ता है विमान, अद्भुत तस्वीरें
पर उस एयरपोर्ट का रनवे काफी छोटा है। केवल 7150 फीट का। अब ये जगह इतनी चर्चित है कि यहां लोगों ने आने और जाने का वक्त तय कर रखा है।इसका अहसास ही सबसे अलग है, ऐसा कई यात्रियों का कहना है।