मारुति ने अपनी मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा को जुलाई महीने में पेश किया था। इस एसयूवी के लिए 11 जुलाई से बुकिंग भी शुरू हो गई थी। जिसके बाद से अब तक इस एसयूवी को भारतीयों का जोरदार प्यार मिल रहा है।
इतनी मिलीं बुकिंग
2 of 5
ग्रैंड विटारा
- फोटो : सोशल मीडिया
मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा को मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 53 हजार बुकिंग मिल चुकी हैं। खास बात ये है कि इसके स्ट्रांग हाइब्रिड वैरिएंट के लिए अभी तक सबसे ज्यादा बुकिंग हुई हैं। भारत में सबसे ज्यादा बुकिंग दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बंगुलरू, चंडीगढ़ जैसे शहरों में हुई हैं।
कीमत की जानकारी लॉन्च पर मिलेगी
3 of 5
ग्रैंड विटारा
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही अभी तक मारुति को इस एसयूवी के लिए जोरदार रिस्पांस मिल रहा हो लेकिन कंपनी की ओर से इसकी कीमतों की जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने वाली है और उम्मीद है कि लॉन्च के समय ही इसकी कीमतों को भी सार्वजनिक किया जाएगा।
ताकतवर है इंजन
4 of 5
ग्रैंड विटारा
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति ग्रैंड विटारा को दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी। जिसमें से एक इंजन 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड होगा जो कंपनी की कई कारों में आता है, जबकि दूसरा इंजन नया होगा जिसकी क्षमता 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड की होगी। इस इंजन को टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जनरेट करने में सक्षम होगा और इसे सिर्फ ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इस इंजन से कार 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देगी। वहीं 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS की पावर और 135 Nm का टॉर्क जनेरट करने की क्षमता रखता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
5 of 5
ग्रैंड विटारा
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रैंड विटारा कंपनी की पहली ऐसी कार है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसमें हेड्स अप डिस्प्ले के अलावा वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, कीलेस एंट्री, स्टार्ट/स्टॉप के लिए पुश बटन, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर एसी वेंट्स, 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।