{"_id":"5e4a1ae28ebc3ee6140f1bca","slug":"navjot-singh-sidhu-shared-stage-with-bikram-singh-majithia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या अब अकालियों का दामन थामेंगे नवजोत, पार्टी कर चुकी दावा- आए तो सीएम चेहरा होंगे सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या अब अकालियों का दामन थामेंगे नवजोत, पार्टी कर चुकी दावा- आए तो सीएम चेहरा होंगे सिद्धू
अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से सियासत से दूर नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर नई अटकलों ने जन्म ले लिया है। हर पार्टी की उन पर नजर है और बेशक सिद्धू चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन कभी आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने के संकेत तो कभी अकालियों के साथ नजर आना, आखिर मसला क्या है? इस बारे में सब जानने को उत्सुक हैं। जी हां, अब सिद्धू अकालियों के साथ मंच साझा करते नजर आए। आइए जानते हैं पूरा मामला...
2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब की एक पार्टी सिद्धू को अपने पाले में लाने की जुगत में लगी हुई है। पार्टी ने ये भी एलान कर दिया है कि अगर सिद्धू साथ आते हैं तो वे विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा भी होंगे। हालांकि अभी भी नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं रविवार को राजनीतिक अज्ञातवास में चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में एक कार्यक्रम में पहुंचकर फिर सियासी चर्चाओं को जन्म दे दिया।
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू ने इस कार्यक्रम में अपने धुर विरोधी पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व टकसाली अकाली नेताओं के साथ मंच साझा किया। इस कार्यक्रम में कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की ओर से विभाग बदलने पर पिछले साल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नवजोत सिद्धू न तो कभी विधानसभा के सत्र में शामिल हुए और न ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
रविवार की रात अमृतसर नाटशाला में पत्रकार बरजिंदर सिंह की एलबम के रिलीज समारोह के दौरान आयोजित एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे तो नवजोत हजारों लोगों में चर्चा का विषय बन गए। कार्यक्रम में पहुंचे सिद्धू पहली कतार में टकसाली अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, अमृतसर से कांग्रेसी सांसद गुरजीत औजला व अपने धुर विरोधी पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया के साथ बैठे।
विज्ञापन
5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
कार्यक्रम के बीच बीच में सिद्धू और सांसद औजला के बीच कई बार बातचीत हुई और मजीठिया से दूरी बनी रही। सिद्धू ने टकसाली अकाली ब्रह्मपुरा का भी अभिवादन किया। अपने हलके, पार्टी कार्यक्रमों, विधानसभा सत्रों से दूर रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को इस कार्यक्रम में पहुंचकर नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।