फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांडः 6 दिन में कैसे औंधे मुंह गिरी पुलिस की थ्योरी, 6 वजहें

Thu, 14 Sep 2017 03:48 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 14 Sep 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Police theory proved wrong in six days from Pradyuman Murder case
- फोटो : अमर उजाला
रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 वर्षीय प्रद्युमन की हत्या को 6 दिन बीत चुके हैं, ऐसे में पुलिस की थ्योरी औंधे मुंह गिरी है। जानिए, इसके पीछे की 6 वजहें...





 
Police theory proved wrong in six days from Pradyuman Murder case
रयान मर्डर केस - फोटो : ANI

​1. वारदात वाली रात प्रेसवार्ता में डीसीपी सिमरदीप सिंह ने कहा कि आरोपी बच्चे के साथ यौन शोषण करना चाहता था। जब वह फेल हुआ तो उसने बच्चे की हत्या कर दी, लेकिन मौका-ए-वारदात पर जब बच्चा गिरा हुआ था और जब क्राइम सीन पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे थे तो उस समय पुलिस ने खुद माना था कि बच्चे का पैंट और बेल्ट दोनों सही थे। पैंट खींचने को लेकर भी कोई निशान नहीं थे। वहीं, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के कपड़े पर वीर्य के कोई निशान नहीं है। यौन शोषण का कोई भी मामला मोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं है।


 
Police theory proved wrong in six days from Pradyuman Murder case
ryan school - फोटो : अमर उजाला

2. पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक ने ही प्रद्युमन की हत्या की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सात वर्षीय बच्चे को जब गला पकड़ा गया होगा तो वह चिल्लाया जरूर होगा। टॉयलेट के बगल वाले गलियारे में ही एक कक्षा है तो वहां तक आवाज कैसे नहीं पहुंची और कोई क्यों नहीं आया? वारदात के 5वें दिन सामने आए माली ने बोल दिया है कि घटनास्‍थल पर कंडक्टर अशोक मौजूद ही नहीं था तो वो कत्ल कैसे कर सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police theory proved wrong in six days from Pradyuman Murder case
ryan school - फोटो : अमर उजाला

3. प्रद्युमन के हत्यारोपी अशोक के पास चाकू कैसे आया? जब उसकी हत्या की गई तो आरोपी के बदन पर भी खून के निशान लगे होंगे? वह कपड़े पुलिस अब तक क्यों बरामद नहीं कर सकी। जबकि खून के निशान दीवारों पर डेढ़ से ढाई मीटर ऊपर तक है। ऐसे में खून आरोपी के कपड़े पर लगना लाजिमी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस बात को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। 


 
विज्ञापन
Police theory proved wrong in six days from Pradyuman Murder case
ryan school - फोटो : अमर उजाला
4. मौका-ए-वारदात से पुलिस को जो चाकू बतौर सबूत मिला है, वह खून से सना होने के बावजूद साफ सुथरा कैसे हो गया? गला कटने के तुरंत बाद प्रद्युमन भागा तो आरोपी के पास चाकू साफ करने के लिए इतना समय कैसे मिला? 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed