{"_id":"59d52d264f1c1bb0538b5b13","slug":"police-have-no-record-about-honeypreet-car-driver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स के साथ दिल्ली और हिमाचल गई थी हनीप्रीत, अब तक कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस शख्स के साथ दिल्ली और हिमाचल गई थी हनीप्रीत, अब तक कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं
Thu, 05 Oct 2017 09:53 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाबा राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की गाड़ी चलाने वाला वो कौन था। जिसके साथ हनीप्रीत दिल्ली-हिमाचल और राजस्थान गई। इस शख्स का अब तक पुलिस रिकॉर्ड में जिक्र भी नहीं है। जानिए इस शख्स के बारे में कौन है वो ?
2 of 5
Honeypreet Insan Arrest
जिस गाड़ी में हनीप्रीत और सुखदीप कौर राजस्थान से दिल्ली, दिल्ली से हिमाचल और हिमाचल से चंडीगढ़ गई उसे सुखदीप का पति इकबाल सिंह चलाता था। इकबाल सिंह अपनी पत्नी और बच्चों समेत बीते दस सालों से डेरा सिरसा में ही रह रहा था।
3 of 5
Honeypreet Insan Arrest
इस वजह से उसकी पत्नी की हनीप्रीत से ज्यादा नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि पुलिस जांच में अब तक इकबाल सिंह का कोई जिक्र नहीं हुआ है। इकबाल सिंह का पूरा परिवार बीते 30 सालों से डेरा सिरसा के साथ जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : The Hindu
वह गांव बल्लूआणा में खेतीबाड़ी करता था। डेरे में शिफ्ट होने से पहले जब इकबाल सिंह को खेती से आमदनी न हुई तो उसने दवाओं की दुकान खोली थी, लेकिन उसमें भी घाटा पड़ गया। तो वह अपनी पत्नी और बच्चों समेत डेरा सिरसा में ही शिफ्ट हो गया। उसके बाद वह कभी कभार ही गांव आता था।
विज्ञापन
5 of 5
Honeypreet Insan Arrest
हनीप्रीत जीरकपुर से जिस इनोवा गाड़ी में पकड़ गई थी वह, मोगा जिले के गांव माड़ी मुस्तफा के पूर्व अकाली सरपंच जरनैल सिंह के भतीजे बेअंत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस संबंध में पूर्व अकाली सरपंच और उसके भतीजे से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। पूर्व अकाली सरपंच का दामाद डेरा सच्चा सौदा का अनुयायी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।