फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले भी कई बड़े नेताओं के दामन पर हैं सेक्स स्कैंडल के दाग

Wed, 22 Feb 2017 11:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
parties big leaders who trapped in sex scandals

बिहार में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपना नाम सेक्स स्कैंडल में उछलने की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्रजेश पांडेय पर दलित लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ये दलित पीड़िता, पूर्व कांग्रेसी मंत्री की बेटी है। ये मामला अनुसूचित जाति और जनजाति पुलिस थाने पहुंच गया है।



चौंका देने वाली बात है कि ब्रजेश पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी बड़े नेता का नाम सेक्स स्कैंडल में उछला हो। कई सेक्स स्कैंडल्स तो ऐसे हैं, जिनमें नेताओं की सीडी तक वायरल हो गई। इनमें वे लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं। पढ़ें उन सेक्स स्कैंडल्स के बारे में...

parties big leaders who trapped in sex scandals

हाल ही में कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचवाई मेती का नाम सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस सेक्स स्कैंडल का खुलासा एक आरटीआई कार्यकर्ता ने किया। उसके मुताबिक एक वीडियो में मेती किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ता ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि मेती ने महिला से ट्रांसफर के बदले सेक्स की मांग की थी।

parties big leaders who trapped in sex scandals

कुछ महीनों पहले केजरावील सरकार में तत्कालिक महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रहे संदीप कुमार की एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। इसमें वे एक महिला के साथ मौज-मस्ती करते दिखे। इसके बाद केजरीवाल सरकार सवालों के घेरे में आ गई। हालांकि, इस आरोप में केजरीवाल सरकार को अपने इस नेता को पद से ही नहीं पार्टी से भी निकालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
parties big leaders who trapped in sex scandals

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उस समय आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एनडी तिवारी भी कभी सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। एक टीवी चैनल ने उन्हें आपत्तिजनक हालत तीन महिलाओं के साथ बिस्तर में लेटा हुआ दिखाया था। खबरें फैल जाने के बाद एन डी तिवारी ने सार्वजनिक माफी मांगी, लेकिन उन्होंने कहा था कि उन्हें राजनीतिक एजेंडे के तहत फंसाया गया है।

विज्ञापन
parties big leaders who trapped in sex scandals

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी एक सेक्स सीडी मामले में फंसे थे। उनका एक वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया था, हालांकि सवालों के घेरे में आने के बाद उस वीडियो को हटा लिया गया। बताते चलें कि इस वीडियो में सिंघवी एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक हालात में थे। बताया जाता है कि उनके पूर्व ड्राइवर ने यह सीडी तैयार करवाई थी और वह इसी के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed