फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, कलयुगी मां-बाप ने उठाया रूह कंपाने वाला कदम

Thu, 31 Aug 2017 07:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 31 Aug 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
Minor girl raped survivor give birth to child in panipat
फाइल
16 साल की रेप पीड़िता मां बन गई है। उसने अस्पताल परिसर में बच्चे को जन्म दिया है। जब पीड़िता के मां-बाप को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हैरान करने वाला कदम उठाया। जानिए क्या है पूरा मामला। घटना हरियाणा के पानीपत जिले की है। नूरवाला में रहने वाली 16 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग सिविल अस्पताल में पेट दर्द होने पर अपना चेकअप कराने आई थी और अस्पताल परिसर में ही ऑटो में बच्ची को जन्म दे दिया। 


 
Minor girl raped survivor give birth to child in panipat
फाइल
बुधवार को दोपहर के वक्त एक लड़की अपनी मां और पिता के साथ सिविल अस्पताल में आई। वे जब ऑटो में अस्पताल परिसर में दाखिल हुए तो लड़की ने ऑटो में ही बच्ची को जन्म दे दिया। परिवार के लोगों ने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। इसका पता चलते ही डॉक्टर व स्टाफ ऑटो के पास पहुंचे और जच्चा व बच्चा का अस्पताल में ले जाकर इलाज शुरू कराया। नाबालिग ने खुलासा किया कि उसके पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दूसरे युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। उसके गर्भवती होने का पता लगने के बाद वह भी फरार हो गया। 

 
Minor girl raped survivor give birth to child in panipat
फाइल
नाबालिग को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे माता-पिता बच्ची पैदा होने के बाद उसे साथ लेकर जाने पर अड़े रहे, लेकिन स्टाफ नर्स ने मामला संदिग्ध होने पर जच्चा-बच्चा की छुट्टी करने से इनकार कर दिया। पूछताछ करने पर नाबालिग के माता-पिता कपड़े लाने का बहाना बनाकर उसे अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए। सिविल अस्पताल में नाबालिग द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल व सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने सिविल अस्पताल का दौरा किया और नाबालिग का हालचाल जाना। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Minor girl raped survivor give birth to child in panipat
फाइल
सीजेएम ने थाना शहर व किला पुलिस को मौके पर बुलाया और नाबालिग के बयान लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीजेएम ने कहा कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर गर्भवती बनाने वाले आरोपी की पहचान कर जल्द काबू किया जाएगा। वहीं नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया जाएगा।


 
विज्ञापन
Minor girl raped survivor give birth to child in panipat
फाइल
सीजेएम मोहित अग्रवाल पहुंचे अस्पताल
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल व सीडब्ल्यूसी सदस्य सरोज नाबालिग द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना पर सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नाबालिग का हालचाल जाना। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने कहा कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर गर्भवती बनाने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed