{"_id":"59db0e474f1c1b68678b4bda","slug":"honeypreet-big-reveals-again-after-fourty-days-of-the-punishment-of-ram-rahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को सजा के 40 दिन बाद फिर हनीप्रीत पर बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम रहीम को सजा के 40 दिन बाद फिर हनीप्रीत पर बड़ा खुलासा
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
जेल में हनीप्रीत
साध्वी रेप केस में राम रहीम को सजा हुए 40 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं, हनीप्रीत के बारे में फिर बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा हनीप्रीत के साथ पकड़ी गई महिला ने किया है।
डेमो
ये खुलासा राम रहीम के बाद डेरे में नंबर दो की हैसियत को लेकर है। राम रहीम को सजा होने के बाद माना जा रहा था कि डेरे के संचालन की कमान हनीप्रीत के हाथों में आ सकती है, जबकि संगत को संभालने का जिम्मा जसमीत को सौंपा जा सकता है, जबकि गुरु गद्दी जस की तस रहेगी, लेकिन हनीप्रीत के गायब होने पर ये बात दब गई थी।
डेमो
अब हनीप्रीत के सामने आने पर उसके साथ पकड़ी गई महिला सुखदीप कौर से पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने ये सवाल किया कि डेरा में अब किसकी चलती है? तो सुखदीप ने खुलासा किया कि आज भी अगर हैसियत को देखा जाए दूसरे नंबर पर हनीप्रीत हैं। वो जो कहती हैं वही होता है। वह डेरा प्रमुख के सबसे करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
गौरतलब है कि हनीप्रीत की विकास गुप्ता के साथ शादी हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उसका पति के साथ विवाद रहने लगा। बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। चरणप्रीत कौर की शादी डॉ. शान-ए-मीत के साथ हुई, जो डेरा के अस्पतालों के मुखिया हैं और अन्य गतिविधियों में भी उनकी बराबर की दखल रहती है। छोटी बेटी अमनप्रीत की शादी रूह-ए-मीत के साथ हुई, जो एग्रो बिजनेस, एग्रो प्रोडक्ट्स और प्रोसेसिंग का कार्य देखते हैं।
विज्ञापन
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
डेरे के आधीन करीब दो सौ डेरा पदाधिकारी कार्य करते हैं। डेरा प्रमुख का बेटा जसमीत सिंह है। उसकी शादी बठिंडा के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी हुस्नमीत से हुई। जसमीत शाह सतनाम क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष हैं और खेल गांव की कमान संभाले हैं। बाबा के दो दोहते और एक पोता साहिबेदिल और पोती परणमीत हैं। इसके अलावा एक दोहती स्वीटलक है।