रेप केस में रोहतक जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने भले ही हनीप्रीत से मिलने की आस जाहिर की हो, लेकिन मौजूदा हालात में तो ये संभव नहीं दिखाई दे रहा।
2 of 4
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
कारण, राम रहीम ने जो लिस्ट जेल प्रशासन को सौंपी है, उसके मुताबिक वे हनीप्रीत, अपनी मां, दोनों बेटियों, दामाद, बेटा और बहू के अलावा दो डेरा प्रबंधकों से मिलना चाहते हैं। रोहतक जेल प्रशासन ने उक्त लिस्ट को सिरसा पुलिस को सौंप दिया है, ताकि सूची में शामिल लोगों की जांच के बाद ही परिजनों को मिलने की अनुमति दी जा सके। नियम है कि कैदी से मिलने आने वालों की जांच पुलिस करती है, ताकि इनमें से कोई आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति कैदी तक न पहुंच सके।
हनीप्रीत 25 अगस्त के बाद से गायब है। डेरे की तरफ से आ रहे बयान में यही कहा जा रहा है कि 25 अगस्त के बाद से हनीप्रीत का डेरे से कोई लेना देना नहीं है। राम रहीम ने हनीप्रीत से मोबाइल पर बात करने के लिए जेल प्रशासन को उसका नंबर दिया है, लेकिन हनीप्रीत को पहले से पुलिस तलाश रही है। उसका लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है, ऐसे में वह सामने भी आती है तो उसे राम रहीम से मिलने की अनुमति शायद ही मिले।
4 of 4
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
एक मुख्य वजह ये भी है कि राम रहीम से मिलने के लिए हनीप्रीत को गोद लिए जाने का पेपर दाखिल करना होगा, यदि ऐसा नहीं होता है तो इसके लिए कोर्ट से मंजूरी लेनी होगी। हिंदू एडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट के सेक्शन 11 के भाग 3 व 4 में साफ लिखा है कि गोद लेने वाले से गोद लिया जाने वाला 21 साल छोटा होना चाहिए लेकिन राम रहीम और हनीप्रीत के केस में ऐसा भी नहीं है। गुरमीत व हनीप्रीत की उम्र में 15 साल का ही अंतर है।