फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाप की रॉड से हत्या कर खूब रोई बेटी, बोली- करना चाहते थे रेप

Tue, 03 Jan 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 03 Jan 2017 12:01 PM IST
daughter kills her father while he was trying to rape in Bareilly

रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं यूपी की लचर कानून व्यवस्था पर हमेशा एक बड़ा सवाल बनी रहती हैं। इससे एक जुड़ा एक काला सच ये भी है कि ज्यादातर ये घटनाएं जानकारों के हाथों ही होती है। उत्तर प्रदेश के बरेली से ऐसी ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मजबूर बेटी सोनाक्षी (बदला हुआ नाम) को अपनी इज्जत बचाने के लिए खूनी मंजर का सहारा लेना पड़ा।

daughter kills her father while he was trying to rape in Bareilly
पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बरेली के थाना बारादरी के गोल्डन ग्रीन पार्क की है। यहां 19/2 में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी सोनाक्षी के साथ कथित तौर पर रेप की कोशिश की। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस वारदात में मजूबर बेटी को पिता की हत्या करके अपनी इज्जत बचानी पड़ी। पिता का नाम सोमपाल है और वह इंटर कॉलेज में एक टीचर था।
daughter kills her father while he was trying to rape in Bareilly
वारदात की रात दो बजे, नाबालिग बेटी अपने पिता के साथ घर में सो रही थी। वही मां अपनी दो बच्चियों के साथ मायके गई हुई थी। बताया जा रहा है कि पिता काफी समय से इस मौके की तलाश कर रहा था और उस रात मौका पाते ही सोमपाल  ने बेटी से जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
daughter kills her father while he was trying to rape in Bareilly
सोमपाल ने अपनी बेटी को धर-दबोचा और रेप की कोशिश करने लगा। तब सोनाक्षी ने खुद को बचाना चाहा और विरोध करने लगी, लेकिन सोमपाल उसे फिर से पकड़ने लगा। सोनाक्षी बार-बार पिता से रहम की भीख मांग रही थी और हैरान थी कि उसके अपने पापा ऐसा कैसे कर सकते हैं।
daughter kills her father while he was trying to rape in Bareilly
​बार-बार समझाने के बाद सोनाक्षी को मजबूरन हिंसा का सहारा लेना पड़ा or उसने लोहे की रॉड ली और सोमपाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि इस घटना के बाद बरेली की पॉश कालोनी में सनसनी फैल गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed