फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISIS की हिटलिस्ट में है ये लड़की, मारने के लिए रखा करोड़ों का इनाम

Wed, 21 Dec 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
ISIS set reward of 1 million dollar on woman who said extremist were easy to kill

पूरी दुनिया में आतंक पैदा कर चुके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को एक ऐसा डर सता रहा है, जिसकी किसी को उम्मीद भी न होगी। आईएस ने एक लड़ाकू महिला को मारने के लिए भारी-भरकम इनामी राशि का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएस ने महिला पर 10 लाख डॉलर यानि 6 करोड़ 78 लाख का इनाम रखा है।

ISIS ने रखा जोआनी पर करोड़ों का ईनाम

ISIS set reward of 1 million dollar on woman who said extremist were easy to kill

अंग्रेजी वेबसाइट द सन के मुताबिक इस महिला का नाम जोआनी पलानी है और उसकी उम्र 23 साल है। कुर्दिश मूल की डैनिश महिला ने आईएसआईएस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए 2014 में पॉलिटिक्स की पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद नॉर्थ सीरिया में कुर्दिश पीपुल प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) और पशमर्गा सेना को ज्वॉइन कर लिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जोआनी का जन्म इराक के रमादी में गल्फ वॉर के दौरान यूएन रिफ्यूजी कैंप में हुआ। उसने फिनलैंड में 9 साल की उम्र में बंदूक चलाना भी सीखा। डेनमार्क में ट्रेवल नियमों का उल्लघंन करने पर जोआनी के देश से बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

डेनमार्क और दूसरे देशों को मुझसे क्या खतरा है?

ISIS set reward of 1 million dollar on woman who said extremist were easy to kill

इस पर जोआनी ने फेसबुक पर लिखा कि डेनमार्क और दूसरे देशों को मुझसे क्या खतरा है, जबकि मैं आईएसआईएस के खिलाफ जारी हुई जंग में उनके साथ हूं। सूत्रों के अनुसार आईएसआईएस की नजरों में चढ़ चुकी जोआन ने सीरिया में लड़कियों को लड़ना तो सिखाया ही, साथ ही खौफनाक आपराधिक संगठन की सेक्स स्लेव बन चुकी महिलाओं को उसके चंगुल से भी आजाद करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआईएस को मारना आसान हैः जोआनी

ISIS set reward of 1 million dollar on woman who said extremist were easy to kill

दरअसल, जोआनी ने एक मैगजीन को हाल ही में दिए इंटव्यू में कहा कि दुनिया के लिए मुसीबत बन चुके आईएसआईएस को मारना आसान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed