एटा में स्कूली बस में हुए हादसे में कई मासूम बच्चे मौत की नींद सो गए। ऐसे हादसे पहले भी होते रहे हैं। देखिए 5 ऐसे बड़े हादसे...
पहला और सबसे बड़ा दर्दनाक हादसा तो उत्तर प्रदेश के एटा का ही है, जहां बच्चों की मौत पर पीएम ने दुख जताया। बच्चों के साथ हुई इस घटना के बाद माता-पिता और परिजन रोते बिलखते नजर आए।
एक दर्दनाक घटना हुई यूपी के भदोही में, जहां स्कूल की बस ट्रेन से टकरा गई। इसमें 8 बच्चों की मौत हो गई जबकि 11 बच्चे घायल हो गए। ये हादसा वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर माधोसिंह और कटका स्टेशनों के बीच कैयरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। घटना के दिन बच्चों को ले जा रहे टाटा मैजिक चालक ने ईयरफोन लगा रखा था। इसके बाद घटना से नाराज ग्रामीणों ने रेलमार्ग जाम कर दिया और टाटा मैजिक को फूंक दिया।
पंजाब के अमृतसर में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस नहर में गिर गई। इसमें 8 बच्चों की मौत हुई और 29 मासूम घायल हो गए। स्कूल छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। गांव महावा के पास पुली से गुजरते हुए बस बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए और बच्चे को नहर से निकालने में जुट गए।
देश का ऐसा कोई हिस्सा नहीं है जहां बच्चों को हादसों का शिकार न होना पड़ता हो। कर्नाटक में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक बस स्कूल की वैन में घुस गई। ये हादसा कर्नाटक के कुंडापुर में हुआ जिसमें 8 मासूमों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। बताया जाता है कि वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए जबकि बस को भी काफी नुकसान पहुंचा।