असम में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक की करतूत को देखकर आपका खून खौल उठेगा। एक शिक्षक ने छात्राओं और महिलाओं के साथ अश्लील फोटो खींचवाकर सोशल मीडिया में वारयल कर दी। जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश है।
कई छात्राओं के साथ खिंचवाई अश्लील फोटो
2 of 5
आरोपी शिक्षक
- फोटो : Photo: Twitter - rekha singh/@rekha_2011
आपको बता दें कि असम के हेलाकांडी जिले में कैटलिचेरा के मॉडल हाई स्कूल में आरोपी शिक्षक तैनात है। शिक्षक का नाम फैजाउद्दीन लश्कर है। आरोपी टीचर ने स्कूल के अंदर अलग-अलग छात्राओं के साथ अश्लील फोटो खिंचवाई। इस खुलासा यहां के एक लोकल चैनल ने किया।
फेसबुक पर डाली अश्लील फोटो
3 of 5
आरोपी शिक्षक
- फोटो : Photo: Twitter - rekha singh/@rekha_2011
फेसबुक पर वायरल हुई तस्वीरों में आरोपी शिक्षक आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहा है। जब इन तस्वीरों को अभिभावकों ने देखा तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इस मामसे में अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।
आरोपी शिक्षक की महिला के साथ अश्लील तस्वीरें
4 of 5
आरोपी शिक्षक
- फोटो : फेसबुकPhoto: Twitter - rekha singh/@rekha_2011
गौरतलब है कि पहले भी इस शिक्षक पर कई बार ऐसे आरोप लग चुके हैं। इससे पहले एक महिला ने शोषण करने का आरोप लगाया था। उस वक्त गुस्साए लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया था और जमकर पिटाई की थी। उस दौरान आरोपी की अंगुली भी काट दी गई थी।
कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों में गु्स्सा
5 of 5
आरोपी शिक्षक
- फोटो : Photo: Twitter - rekha singh/@rekha_2011
आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोनिरुल इस्लाम शिक्षक को बचाने में जुटे हैं। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।