{"_id":"59db49494f1c1b6f548b6869","slug":"5-facebook-crime-with-females-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 5 खबरें पढ़ते ही लड़कियों को हो जाएगी फेसबुक से नफरत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये 5 खबरें पढ़ते ही लड़कियों को हो जाएगी फेसबुक से नफरत
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 09 Oct 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती के बाद लव, सेक्स और धोखे के इन 5 केस को पढ़ने के बाद आप अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर देंगे। हमारी बात पर यकीं नहीं तो सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रोफाइल पर आपत्तिजनक पोस्ट और मैसेंजर से होने वाले इन अपराधों के बारे में एक बार जरूर पढ़ लें...
FB पर दोस्ती के बाद 4 महीने तक बनाया संबंध, फिर भागा लड़का
जगह- भोपाल
अक्टूबर 2017
फेसबुक पर दोस्ती कर आईटीआई की छात्रा से दोस्ती कर संबंध बनाने का मामला सामने भोपाल से आया है। जबलपुर निवासी 19 वर्षीय छात्रा भोपाल के कॉलेज से आईटीआई कर रही थी। इसके बाद फेसबुक पर उसकी दोस्ती सैयद आशिफ अली से हुई।
दिसंबर 2016 में पहली बार मुलाकात होने के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई। आरोपी ने 25 जनवरी 2017 को पीड़िता से ज्यादती की। इसके बाद आरोपी ने करीब 4 महीने तक छात्रा से लगातार संबंध बनाए। इसके बाद छात्रा जबलपुर चली गई थी। जबलपुर से छात्रा ने आरोपी को कई बार फोन किए। इस पर आरोपी ने दोबारा फोन न करने की बात कहते हुए छात्रा से संबंध तोड़ दिए।

FB पर प्यार के बाद शादी, बाद में कर ली दूसरी शादी
जगह- हल्द्वानी
अक्टूबर 2017
फेसबुक में दोस्ती से शुरू हुआ सिलसिला प्यार और फिर शादी तक पहुंच गया। शादी के बाद युवक ने फैक्ट्री खोलने के नाम पर युवती की मां से पांच लाख और फिर धीरे-धीरे कर कुल साढ़े आठ लाख रुपये मांग लिए। इसी दौरान पत्नी को झांसे में रख उसने दूसरी शादी कर ली।
शक होने पर पत्नी को धमकियां देने के साथ ही मारपीट व गालीगलौज करने लगा। महिला ने पति समेत तीन के विरुद्ध गिरोहबद्ध तरीके से युवतियों को फंसाकर शादी करने के बाद ठगने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पति से अलग रह रही महिला की FB पर अश्लील प्रोफाइल
जगह- नोएडा
सितंबर 2017
नोएडा के सेक्टर-27 में पति से अलग रहने वाली एक महिला का फेसबुक पर अश्लील प्रोफाइल बनाने का मामला कुछ दिनों पहले सामने आया था। किसी ने महिला के फेसबुक से उसकी फोटो लेकर उसका एक फर्जी अश्लील प्रोफाइल बना दी थी। इस फर्जी प्रोफाइल पर महिला का मोबाइल नंबर भी डाल दिया गया था।
अनजान नंबरों से ऊटपटांग फोन आने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पकड़ाए आरोपी ने बताया कि फेसबुक पर उसका अश्लील प्रोफाइल बना है। उसे वहीं से उसका नंबर मिला था। इसके बाद महिला ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। जांच में फर्जी प्रोफाइल बनाने वाला उसका एक पड़ोसी निकला था।

छुट्टी न देने पर सीनियर महिला साथियों का नंबर FB पर डाला, लिखा कॉलगर्ल
जगह- लखनऊ
अगस्त 2017
एनजीओ में काम करने वाले एक युवक ने अपनी सीनियर महिला साथियों का मोबाइल नंबर फेसबुक पर डाल दिया। नंबर के साथ कॉल मी, आईएम कॉलगर्ल लिख दिया। साथ ही उनकी अश्लील फोटो भी डाल दी। इसके बाद युवतियों के नंबर पर कॉल करने वाले अश्लील बातें करते।
परेशान पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऋषभ ने छात्रा के नाम से बनी फेसबुक पर कंपनी की सहयोगी युवतियों का मोबाइल नंबर डाल दिया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए। इतना ही नहीं उसने युवतियों की तरफ से कई अश्लील मैसेज भी डाले। फेसबुक पर जुड़े लोगों ने युवतियों के पोस्ट पर अश्लील कमेंट भी किए।