फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Har Ghar Tiranga Abhiyan: आजादी के 75 साल पर हर घर में फहराएगा तिरंगा, मध्य प्रदेश में हो रही है यह तैयारियां

Tue, 02 Aug 2022 03:18 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 03:18 PM IST
सार

सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेशवासियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। 

विज्ञापन
women of self help groups are engaged in making tringa a large scale In bhopal
15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर हर घर में तिरंगा लहाराने की योजना है - फोटो : amar ujala
15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस खुशी में स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने की तैयारी की जा रही है। सरकार ने हर घर में तिरंगा अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। योजना के तहत पूरे देश के सभी घरों में तिरंगा लहराने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से यह मुहिम चलाई है। जिसके तहत 13 से 15 अगस्त 2022 के बीच हर भारतीय अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर देश भक्ति का परिचय देगा। 


 
women of self help groups are engaged in making tringa a large scale In bhopal
हर घर में तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश में झंडा तैयार करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
डेढ़ करोड़ से ज्यादा तिरंगा फहराने का लक्ष्य 
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेशवासियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रदेशभर में डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा विशेष अभियान चलाया जाना है। आजादी के अमृत काल में स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ने इस अभियान की शुरुआत की है। 

 
 
women of self help groups are engaged in making tringa a large scale In bhopal
गरीबों को निशुल्क तिरंगा उपलब्ध कराए जाएंगे - फोटो : amar ujala
स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही है तिरंगा का निर्माण
लोगों के हृदय में स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति रखने, देश के लिए बलिदान देने वालों को याद करने और देशभक्ति के साथ कृतज्ञता की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार की तरफ से कमजोर, गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले, आदि को ग्राम पंचायत स्तर से तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव  को  साकार करने के लिए प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों की स्व-सहायता समूह की महिलाओं की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
women of self help groups are engaged in making tringa a large scale In bhopal
भोपाल में तिरंगा तैयार किए जा रहे है। - फोटो : amar ujala
भोपाल में तीन लाख ध्वज हो रहे तैयार
राजधानी भोपाल में घर-घर तिरंगा फहराने के लिए बड़ी संख्या में झंडे तैयार करने के लिए स्व.सहायता समूह की महिलाएं झंडे बनाने के काम में लगी हैं। जिले के लिए सवा तीन लाख ध्वज बनाए जाएंगे। प्रदेश में जन-जन को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए शासन और प्रशासन हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं जहां एक तरफ तिरंगा तैयार कर रही हैं तो वहीं घर.घर जाकर लोगों को जागरुक भी कर रही हैं। महिलाएं अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रप्रेम के इस अनूठे यज्ञ से जोड़ने के लिए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed