फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: बाबा महाकाल के आंगन में शुरू हुआ श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कन्याओं ने दी रामभजन पर प्रस्तुति

Wed, 17 Jan 2024 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 10:12 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी इस उत्सव को लेकर छोटी-छोटी कन्याओं द्वारा भगवान श्री राम के भजनों पर अलौकिक प्रस्तुति दी गई, जिसके साथ ही भगवान श्री राम दरबार का पूजन अर्चन और आरती भी की गई। 

विज्ञापन
Ujjain: Shri Ram Pran Pratishtha Mahotsav started in courtyard of Baba Mahakal, girls performed on Ram Bhajan
उज्जैन में राम भजनों पर प्रस्तुति देतीं बालिकाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में आयोजित हो रहे श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश भर में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आ रहा है। सनातन धर्मी ही नहीं हर कोई इस उत्सव को धूमधाम से मनाने में जुटा हुआ है। आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी इस उत्सव को लेकर छोटी-छोटी कन्याओं द्वारा भगवान श्री राम के भजनों पर अलौकिक प्रस्तुति दी गई, जिसके साथ ही भगवान श्री राम दरबार का पूजन अर्चन और आरती भी की गई। 


 
Ujjain: Shri Ram Pran Pratishtha Mahotsav started in courtyard of Baba Mahakal, girls performed on Ram Bhajan
राम भजनों पर दर्शक भी झूम उठे। - फोटो : सोशल मीडिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें बुधवार शाम को उज्जैन की संस्था निनाद नृत्य अकादमी की बालिकाओं द्वारा राम भजनों व हनुमान चालीसा पर नृत्य प्रस्तुति दी गई।  इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा 'गुरुजी', राम पुजारी,  संस्था निदेशिका श्रीमती पलक पटवर्धन, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, आर.के. तिवारी धर्मप्रेमी जनता आदि उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed