फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल से चंद्रयान 3 की सफलता के लिए की प्रार्थना, गणेश मंदिर में हुआ अथर्वशीर्ष का पाठ

Fri, 14 Jul 2023 04:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 04:09 PM IST
सार

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल से चंद्रयान 3 की सफलता के लिए की प्रार्थना, गणेश मंदिर में हुआ अथर्वशीर्ष का पाठ

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Prayed to Baba Mahakal for the success of Chandrayaan 3
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बाबा से कामना - फोटो : अमर उजाला
आज का दिन इसरो वैज्ञानिकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज उनका चार साल पुराना अधूरा सपना पूरा हुआ है। शुक्रवार को चन्द्रयान-3 लांच किया जा चुका है, जो कि जैसे ही चांद की सतह पर पहुंचेगा। लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। चांद पर चन्द्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिले, इस कामना को लेकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर और श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में विशेष पूजन अर्चन अनुष्ठान किया गया। 




महाकाल मंदिर और श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में किए गए विशेष पूजन अर्चन की जानकारी देते हुए पंडित दिलीप उपाध्याय चम्मू गुरु ने बताया कि चन्द्रयान-3 की सफलता प्राप्ति के लिए कालों के काल बाबा महाकाल के मंदिर में पुजारियों ने बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक कर रुद्र सूक्त का पाठ किया और सफलता की  कामना की गई। वहीं, श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर भी भगवान का पूजन अर्चन कर अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया।
Ujjain Mahakal: Prayed to Baba Mahakal for the success of Chandrayaan 3
सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भी की गई पूजा - फोटो : अमर उजाला
कुंडेश्वर महादेव पर भी हुआ विशेष पूजन 
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सांदीपनि आश्रम स्थित श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा की गई। शिवलिंग का अभिषेक कर चंद्रयान की निर्विघ्न लैंडिंग के लिए मंत्रों का जाप भी किया गया। पंडित शैलेष व्यास ने बताया कि मंदिर में चंद्रयान के मॉडल को रखकर पूजन किया गया। लैंडिंग शुरू होने के बाद विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना-3 के लिए प्रार्थना की। 
Ujjain Mahakal: Prayed to Baba Mahakal for the success of Chandrayaan 3
मंदिर में पूजन करते इसरो प्रमुख (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसरो प्रमुख ने किए थे महाकाल के दर्शन
बता दें, इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ बीती 24 मई 2023 को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान महाकालेश्वर को तीनों लोकों का स्वामी माना जाता है। उन्हें पाताल, धरती और आकाश में सर्वप्रथम और सर्व पूज्य कहा गया है। यही कारण है कि इसरो प्रमुख ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कामना की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed