फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Lok: शिवराज ने महाकाल लोक के दूसरे चरण की समीक्षा की, बोले- जुलाई तक पूरा करो काम

Wed, 22 Mar 2023 09:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Mar 2023 09:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को महाकाल लोक के दूसरे चरण के कामों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलाई तक काम पूरा किया जाए। 

विज्ञापन
Shivraj reviewed the second phase of Mahakal Lok, said - complete the work by July
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला

महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की गति व गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। जिन कार्यों की समय-सीमा जून एवं जुलाई में पूर्ण करने की है, उसी के अनुरूप निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक स्थित कंट्रोल रूम के बैठक कक्ष में महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक के आसपास का विकास एवं श्रद्धालुओं के लिये सुविधाओं का विकास सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए की जाए।



इस दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से द्वितीय चरण के विभिन्न निर्माण कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने बैठक में बताया कि शिखर दर्शन, आपातकालीन द्वार, कोटि तीर्थ का जीर्णोद्धार कार्य गति के साथ पूरे किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में महाराजवाड़ा परिसर का उन्नयन तथा हैरिटेज धर्मशाला के पुनरुपयोग का कार्य, महाराजवाड़ा बेसमेंट पार्किंग निर्माण, नीलकंठ वन मार्ग का विकास, नीलकंठ वन का विकास का कार्य भी जारी है। उक्त सभी निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण हो जाएंगे। इसी के साथ शिखर दर्शन, आपातकालीन प्रवेश तथा निर्गम मार्ग, लेजर एवं वाटर स्क्रीन शो, श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर, आन्तरिक परिसर का विकास, नन्दी हॉल का सौंदर्यीकरण, महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में महाराजवाड़ा परिसर का सम्मिलन का कार्य, दान द्वारा धर्मशाला एवं अन्नक्षेत्र का निर्माण कार्य भी द्वितीय चरण में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के कुछ कार्य जुलाई माह तक पूर्ण होंगे। कलेक्टर ने दानदाताओं के सहयोग से निर्मित किये जा रहे अन्नक्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निर्मित होने वाले अन्नक्षेत्र में दो हजार व्यक्ति एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे एवं एक दिन में 90 हजार से एक लाख लोगों को भोजन प्रसादी प्रदान की जा सकेगी। अन्नक्षेत्र में विशाल एवं आधुनिक रसोई का निर्माण किया जारहा है तथा रसोई में सेवा करने के इच्छुक लोगों के लिये पृथक से व्यवस्था की जा रही है।

Shivraj reviewed the second phase of Mahakal Lok, said - complete the work by July
कलेक्टर का प्रेजेंटेशन देखते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
2021-22 में हुई 46.51 करोड़ रुपये की आय
कलेक्टर ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के आय-व्यय की जानकारी भी बैठक में दी। वर्ष 2020-21 में मंदिर में कुल 22 करोड़ रुपये की आय हुई थी। वर्ष 2021-22 में 46.51 करोड़ रुपये की आय हुई है। जब से महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है, तब से लेकर अब तक प्रतिमाह 7.74 करोड़ की आय हो रही है। उन्होंने बताया कि महाकाल लोक स्थित दुकानों से भी 65 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालुओं व सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान पर भी काम हो रहा है। कलेक्टर ने बताया कि 16 हेक्टेयर जमीन पर भक्त निवास निर्माण की भी योजना है, जहां पर 2250 कमरे, दो हजार कार व सौ बसों की पार्किंग हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में जाकर द्वितीय चरण के तहत किये जा रहे कोटि तीर्थ विकास के कार्य का निरीक्षण किया एवं दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इस कार्य के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मां हरसिद्धि के दर्शन किए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा पर शक्तिपीठ मां हरसिद्धि के मंदिर पहुंचकर मां हरसिद्धि के दर्शन किए तथा पूजन-अर्चन कर माता का आशीर्वाद लिया।
Shivraj reviewed the second phase of Mahakal Lok, said - complete the work by July
मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा मंत्री के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास स्थल पर पहुंचकर मंत्री डॉ. यादव की माताजी लीलाबाई पूनमचंद यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री द्वारा लीलाबाई यादव के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने मंत्री डॉ.यादव के पिताजी पूनमचंद यादव से भेंट की और उनका हालचाल जाना। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed