फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankashti chaturthi 2023: लाल बाग के राजा के रूप में सजे चिंतामन गणेश, बड़े गणपति को 1000 पुष्प किए गए अर्पित

Tue, 10 Jan 2023 04:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 04:53 PM IST
सार

Sankashti chaturthi 2023: लाल बाग के राजा के रूप में सजे चिंतामन गणेश, बड़े गणपति को 1000 पुष्प किए गए अर्पित

विज्ञापन
Sankashti chaturthi 2023 Chintaman Ganesh dressed as the king of Lal Bagh 1000 flowers offered to Ganapati
संकष्टी पर किया गया चिंतामण गणेश का विशेष श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
संकष्टी चतुर्थी पर मंगलवार को उज्जैन के चिंतामन गणेश को लाल बाग के राजा रूप में सजाया गया। वहीं तिल के लड्डुओं का महाभोग लगाया गया।  माघ मास की संकष्टी चतुर्थी सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई गई। मंगलवार के दिन चतुर्थी होने से इसे अंगारकी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश व चौथ माता के साथ भगवान मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव की पूजन का विधान है। महापर्व पर भगवान चिंतामन गणेश को लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। 


चिंतामन गणेश मंदिर के पं.शंकर पुजारी ने बताया कि माघ मास की संकष्टी चतुर्थी साल की सभी चतुर्थियों में बड़ी मानी जाती है। इस दिन भगवान चिंतामन गणेश के पूजन का विधान है। देशभर से भक्त यहां सुख समृद्धि व मांगलिक कार्यों में आ रहे व्यवधान को दूर करने के लिए भगवान के दर्शन पूजन व प्रार्थना करने आते हैं। माघी चतुर्थी पर मंदिर में तिल महोत्सव मनाया जाता है।

Sankashti chaturthi 2023 Chintaman Ganesh dressed as the king of Lal Bagh 1000 flowers offered to Ganapati
तिल के लड्डुओं का लगा महाभोग - फोटो : अमर उजाला
इस बार भी उत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। मंगलवार तड़के 4 बजे मंदिर के पट खुले। इसके बाद भगवान का अभिषेक पूजन कर विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को तिल से निर्मित 56 पकवानों के साथ सवा क्विंटल तिली के लड्डुओं का महाभोग लगाकर आरती की गई। दिनभर दर्शन का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

भगवान बड़े गणेश का 114वां स्थापना दिवस मनाया
माघी संकष्टी चतुर्थी पर महाकाल मंदिर के समीप स्थित भगवान बड़े गणेश की स्थापना का 114वां स्थापना दिवस मनाया गया। ज्योतिर्विद पं.आनंद शंकर व्यास ने बताया कि सुबह भगवान का अभिषेक पूजन व श्रृंगार कर भगवान को 51 हजार तिली के लड्डुओं का भोग लगाया गया। वैदिक विद्वान व बटुक गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया और भगवान को एक हजार दुर्वा, एक हजार लाल पुष्प भी चढ़ाए गए। 
 
Sankashti chaturthi 2023 Chintaman Ganesh dressed as the king of Lal Bagh 1000 flowers offered to Ganapati
बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
सिद्ध विनायक को लगे 56 भोग
महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर में चतुर्थी पर भगवान को तिल से बने छप्पन पकवानों का भोग लगाया गया।  पुजारी पं.दिलीप उपाध्याय ने बताया दोपहर को मंदिर समिति के अधिकारी व सदस्यों द्वारा आरती की गई। 

गणपतेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार हुआ
शिप्रा के रामघाट स्थित प्राचीन श्री गणपतेश्वर महादेव मंदिर में माघी तिल चतुर्थी पर भगवान गणपतेश्वर महादेव का गणेश रूप में विशेष श्रृंगार हुआ।  पुजारी पं. गौरव उपाध्याय ने बताया आरती के उपरांत भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed