फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Lok Lokarpan: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाबा महाकाल का धाम, फूलों से की गई आकर्षक साज-सज्जा

Tue, 11 Oct 2022 09:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 09:20 AM IST
सार

Mahakal Lok Lokarpan: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाबा महाकाल का धाम, फूलों से की गई आकर्षक साज-सज्जा

विज्ञापन
Mahakal Lok Lokarpan Mahakaleshwar Dham lit up with colorful lights attractive decoration made with flowes
महाकाल मंदिर में की गई रंग बिरंगी सजावट - फोटो : अमर उजाला
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आज हर तरफ दीपावली के दिन जैसी रौनक नजर आ रही है। आज 11 अक्टूबर का दिन न सिर्फ उज्जैन और मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। करीब 356 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए श्री महाकाल लोक के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। आज यानि मंगलवार 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकाल लोक के प्रथम चरण का लोकार्पण कर इसे देश की जनता को समर्पित करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी अब अंतिम दौर में है। शाम करीब 6:30 बजे महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे।
Mahakal Lok Lokarpan Mahakaleshwar Dham lit up with colorful lights attractive decoration made with flowes
करीब 250 क्विंटल फूलों से सजाया गया है मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में की गई आकर्षक साज-सज्जा
प्रधानमंत्री मोदी शाम को महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार उज्जैन आ रहे हैं। मंदिर में पीएम के आगमन के चलते विशेष सजावट की गई है। मंदिर के अंदर के हिस्से को फूलों से सजाया गया है तो वहीं, मंदिर के शिखर को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है।
 
Mahakal Lok Lokarpan Mahakaleshwar Dham lit up with colorful lights attractive decoration made with flowes
बाबा महाकाल के पूजन के बाद महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे पीएम - फोटो : सोशल मीडिया
250 क्विंटल फूलों से की गई है सजावट
मंदिर परिसर को सजाने के लिए देशभर से फूल मंगवाए गए हैं। मंदिर से जुड़े अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यापारियों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से फूल मंगवाए हैं। सोमवार शाम से सभामंडपम्, नंदी हॉल, कार्तिकेय, गणेश मंडपम् को फूलों से सजाने का काम शुरू कर दिया था। दर्शनार्थी आज कार्तिकेय मंडप से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed