फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने से पहले जगह पाने मशक्कत कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरों में देखिए नजारा

Tue, 04 Apr 2023 07:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 07:45 AM IST
सार

Ujjain: प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने से पहले जगह पाने मशक्कत कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरों में देखिए नजारा

विज्ञापन
Devotees trying to get a place before Pradeep Mishra story begins, see the view in pictures
सर पर बैग रखकर पंडाल में जगह तलाशते लोग - फोटो : अमर उजाला
सीहोर वाले पंडित जी के नाम से देशभर में प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का रसपान करने के लिए हजारों किलोमीटर दूर से श्रद्धालु धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंच चुके हैं। रविवार रात से ही शिव महापुराण के कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी था, जिसे देखकर शुरुआत में तो ऐसा लग रहा था मानों श्रद्धालुओं को इस कथा स्थल की अग्रिम पंक्ति में बैठकर कथा सुनने की लालसा है, इसलिए श्रद्धालु दरी और अन्य साधनों से अपनी जगह को आरक्षित कर रहे हैं। लेकिन सोमवार का दिन जैसे-जैसे बीता उससे आयोजनकर्ताओं को भी यह समझ आ गया कि श्रद्धालु आखिर पंडाल में बैठने के लिए इतनी मशक्कत क्यों कर रहे थे।


ये भी पढ़ें: Pradeep Mishra: शिव महापुराण सुनाने से पहले महाकाल का आशीष लेने पहुंचे प्रदीप मिश्रा, बाबा का जलाभिषेक किया
 
Devotees trying to get a place before Pradeep Mishra story begins, see the view in pictures
पन्नी और दरी बिछाकर जगह घेर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में श्री विट्ठलेश सेवा समिति शिव महापुराण कथा का आयोजन करा रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा पंडाल में आस्थावान श्रद्धालुओं का सैलाब कथा शुरू होने से पहले देखते ही बन रहा है। सात दिवसीय शिव महापुराण कथा की शुरुआत चार अप्रैल से होगी, लेकिन सोमवार शाम तक पंडाल की स्थिति यह हो चुकी थी कि यहां आने वाले श्रद्धालु सिर पर कपड़ों का बैग रखकर ऐसे प्रयास कर रहे थे, जिससे उन्हें कथास्थल के नजदीक से नजदीक बैठने का मौका मिल सके। काफी लोग पंडाल में देर से पहुंचने पर खुद से ही नाराज थे, क्योंकि पंडाल की अग्रिम पंक्ति के स्थान पर पहले ही श्रद्धालु बैठ चुके हैं। जबकि देर से आए श्रद्धालु सिर पर कपड़ों का बैग रखकर अपनी जगह संभालने में लगे हुए थे। 


Devotees trying to get a place before Pradeep Mishra story begins, see the view in pictures
कथास्थल पर रविवार को पहुंचे सैकड़ों लोग - फोटो : अमर उजाला
जिन्हें मिली जगह करने लगे भजन
रविवार रात से शिव महापुराण कथा के पंडाल में अपनी जगह रोक कर बैठे कुछ लोग निश्चिंत दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी जगह कथा शुरू होने के पहले से ही संभाल ली थी।  ऐसे लोगों ने बाबा महाकाल को याद करते हुए जमकर भजन कीर्तन किया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed