फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Darshan: कौशिक महाराज ने किया बाबा का पूजन, राजपूत और अभिनेता गोविंदा की बेटी भी पहुंचे दर्शन करने

Sat, 03 Feb 2024 08:40 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 03 Feb 2024 08:40 AM IST
सार

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुराम मनीषी पूज्य कौशिक महाराज ने बाबा महाकाल का पूजन किया। इसके अलावा मंत्री गोविंद राजपूत और फिल्म अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना ने भी महाकाल के दर्शऩ किए। 

विज्ञापन
Baba Mahakal Darshan Kaushik Maharaj Govind Rajput And Govinda's Daughter
बाबा महाकाल का पूजन करते कौशिक महाराज। - फोटो : अमर उजाला
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुराण मनीषी पूज्य कौशिक महाराज श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अभिषेक करने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन व जलाभिषेक किया। इसके बाद वे नंदी हॉल में पहुँचे जहाँ आपने मंत्रो का जाप कर ध्यान लगाया। 


पूज्य कौशिक महाराज का पूजन करवाने वाले बाबा महाकाल के पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि कौशिक जी महाराज गर्भगृह में पहुंचे थे। उन्होंने बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा महाराज का स्वागत व सम्मान किया।

 
Baba Mahakal Darshan Kaushik Maharaj Govind Rajput And Govinda's Daughter
मंत्री गोविंद राजपूत ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
मंत्री राजपूत ने सपत्नीक किए बाबा के दर्शन
मध्य प्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर चांदी द्वार से श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी सविता सिंह राजपूत भी साथ थी। उन्होंने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 
Baba Mahakal Darshan Kaushik Maharaj Govind Rajput And Govinda's Daughter
गोविंदा की बेटी टीना ने भी किए महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
गोविंदा की बेटी टीना भी पहुंची बाबा महाकाल के दरबार
बॉलीवुड के सुपर स्टार गोविंदा की पुत्री अभिनेत्री टीना उज्जैन पहुंची तथा यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन किया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित रमन त्रिवेदी ने बताया कि टीना आहूजा राम मंदिर प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर लौटी और बाबा महाकाल को प्रणाम किया। पुजारी दिनेश त्रिवेदी, उमेश गुरू, गोपाल त्रिवेदी, संदीप त्रिवेदी ने टीना से बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक कराया। फिल्म स्टार गोविंदा के साथ ही उनकी पत्नी सुनीता, पुत्र यशवर्धन भी बाबा महाकाल के भक्त हैं जो कि दर्शन के लिए आते रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed