{"_id":"6398306ebeccad740862c393","slug":"after-uproar-over-essay-competition-on-hazrat-mohammad-organisers-postpone-the-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: गैर-मुस्लिमों के लिए उज्जैन में हजरत साहब पर निबंध प्रतियोगिता, बवाल के बाद करनी पड़ी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: गैर-मुस्लिमों के लिए उज्जैन में हजरत साहब पर निबंध प्रतियोगिता, बवाल के बाद करनी पड़ी स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 13 Dec 2022 01:27 PM IST
सार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की आपत्ति के बाद उज्जैन में आयोजकों ने हजरत मोहम्मद पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है। इस प्रतियोगिता में सिर्फ गैर-मुस्लिम ही भाग ले सकते थे।
विज्ञापन
1 of 2
उज्जैन में पैगंबर साहब पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जो सिर्फ गैर-मुस्लिमों के लिए थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उज्जैन में पैगाम ए इंसानियत सोसायटी द्वारा हजरत मोहम्मद पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। सिर्फ गैर मुस्लिमों को ही प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति थी। इस प्रतियोगिता को लेकर हिंदू संगठनों ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को शिकायत की थी। साथ ही इस प्रतियोगिता पर रोक लगाने की मांग की थी। आशंका जताई थी कि यह हिंदुओं का धर्मांतरण करवाने की साजिश हो सकती है। इस मामले को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान में लेते हुए उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को प्रतियोगिता स्थगित करने के निर्देश दिए थे।
इस पूरे मामले मे एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि गृहमंत्री के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसके बाद प्रतियोगिता के आयोजकों की जानकारी जुटाई गई। इस प्रतियोगिता पर रोक लगा दी गई है। अब शहर में इस प्रकार की कोई भी प्रतियोगिता आयोजित नहीं होगी। वहीं, इस प्रतियोगिता पर बवाल मचने के बाद आयोजक पैगाम-ए-इंसानियत संगठन ने भी तत्काल इस प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है। प्रतियोगिता को आयोजक सैयद नासिर ने बताया कि हर जाति व मजहब के लोगों को हजरत मोहम्मद के बारे में बताने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। इस प्रतियोगिता के पीछे हमारा मकसद गलत नहीं था लेकिन इसका गलत मतलब निकाला गया। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला से हुई चर्चा के बाद इस प्रतियोगिता को निरस्त कर दिया गया है। इसकी सूचना भी सार्वजनिक कर दी है।
उज्जैन में "पैगाम ए इंसानियत सोसाइटी" द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता को स्थगित कराने के लिए उज्जैन एसपी को निर्देश दिए गए हैं। pic.twitter.com/hPKC90mdy4
संस्था ने आयोजन को स्थगित कर दिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदू संगठनों ने जताया था विरोध
बजरंग दल सह-संयोजक पिंटू कौशल का कहना है कि इंसानियत गजवा हिंद सोसायटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता मे सिर्फ हिंदुओं को ही प्रतियोगिता में शामिल किया जा रहा था। उन्हें मोहम्मद पैगंबर पर जीवनी लिखनी थी। इसके लिए बकायदा सोसायटी द्वारा रजिस्ट्रेशन कर एक किताब भी उपलब्ध करवाई जा रही थी। इसका नाम रहमत-ए-आलम था। यह मोहम्मद साहब की जीवनी पर आधारित थी। पिंटू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उज्जैन में सात स्थान निर्धारित किए गए थे, जहां रजिस्ट्रेशन हो रहे थे। हमें पता चला तो हमने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला और एडीएम संतोष टैगोर को कार्यक्रम निरस्त करने को कहा था। इस मामले से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी अवगत करवाया था। उन्हें बताया था कि प्रतियोगिता के नाम पर यह लोग मोहम्मद साहब की जीवनी पढ़ाकर लोगों को धर्मांतरण की ओर ले जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।