कथावाचक युवती ने आश्रम के संचालक महंत पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साधु-संतों के साथ नीलगंगा थाने पहुंचकर कहा कि महंत ने तंत्र विद्या सिखाने के बहाने आश्रम में बुलाया और अश्लील हरकत की। महंत ने आरोपों से इंकार किया है। कहा कि मैं उसे बेटी मानता हूं। जमीन संबंधी मामले को लेकर साजिश की जा रही है। पुलिस ने जांच की बात कही है। जिन महंत पर आरोप लगे हैं वे उज्जैन षट्दर्शन संत समाज के अध्यक्ष हैं और महाकाल मंदिर समिति के पूर्व सदस्य के प्रतिनिधि रह चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक कथावाचक की उम्र 27 वर्ष है। उसने गऊघाट मार्ग स्थित आश्रम संचालक महंत रामेश्वर दास पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। लिखित शिकायत कर बताया कि मैं अपने गुरु महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज के उज्जैन स्थित आश्रम आती रहती हूं। यहां सिंतबर में महंत से पहचान हुई थी। इसके बाद महंत ने फोन कर अपने गऊघाट स्थित आश्रम बुलाया और छेड़छाड़ की। मामले की जानकारी लगते ही नीलगंगा थाने पहुंचे सीएसपी विनोद कुमार मीना ने महिला अधिकारी को बुलवा कर तत्काल कथा वाचक के बयान दर्ज कराए। इसके बाद महिला पुलिस को पूरे मामले की सत्यता पता लगाने के लिए जांच के निर्देश दिए गए। सीएसपी का कहना है कि ये गंभीर मामला है। कथावाचक के आरोप के बाद उसके शादी संबंधी दस्तावेज व कुछ संतों का जमीन संबंधी विवाद के बिंदू भी सामने आए हैं। इसलिए पूरे मामले की जांच के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। सभी बिंदुओं पर जांच शुरू करवा दी हैं।
2 of 4
शादी के फोटो हुए वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
चिंतामन में हुई शादी, दस्तावेज वायरल
इस मामले में कथावाचक के गुरु ज्ञानदास के साथ कथावाचक की शादी के फोटो और सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर आ गए। शादी के सर्टिफिकेट में कथावाचक की उम्र 27 साल है। पता अशोकनगर (मप्र) है। पति ज्ञानदास की उम्र 42 है। विवाह उज्जैन के चिंतामन मंदिर में हुआ।
3 of 4
विवाह के ये दस्तावेज हुए वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरी कोई शादी नहीं हुई, झूठे दस्तावेज वायरल किए
कथावाचक ने आरोप लगाया कि सिंतबर 2021 में पहचान होने के बाद महंत रामेश्वर दास महाराज ने मुझे अक्टूबर में फोन कर आश्रम बुलाया। आश्रम के कमरे में ले जाकर तंत्र विद्या सिखाने के दौरान मुझे छूने लगे व अशोभनीय हरकत की। उक्त घटना के बाद मैंने गुरुजी ज्ञानदास महाराज को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भी रामेश्वर दास महाराज के फोन मेरे पास लगातार आते रहे, इसकी रिकॉर्डिंग भी मेरे पास है। कई बार फोन लगाने पर मैं पुन: रामेश्वर दास महाराज के आश्रम गई थी। इस बार उन्होंने मुझसे दुष्कर्म का प्रयास किया। मैंने रिपोर्ट करने की बात कही तो धमकी दी कि कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। जहां जाना है चली जाओ। मैंने अपनी बात दत्त अखाड़ा में रखी। सभी साधु-संतों ने कहा- बेटी हम तेरे साथ हैं। महंत ने मेरी महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज के साथ शादी के झूठे दस्तावेज वायरल कर दिए। मेरी कोई शादी नहीं हुई। गौशाला के नाम पर उन्होंने मुझसे डॉक्यूमेंट्स लिए थे, जो मैंने उन्हें वॉट्सएप पर भेजे थे। कुछ खिला-पिलाकर चिंतामन गणेश ले गए। होश नहीं था इसलिए पता नहीं कहां साइन कराया।
4 of 4
महंत ने आरोपों से किया इनकार
- फोटो : सोशल मीडिया
आश्रम के विवाद के कारण झूठे आरोप लगाए
इस मामले में महंत रामेश्वरदास ने कहा कि यह घिनौना आरोप है। इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग आश्रम के आपसी विवाद के कारण मेरे खिलाफ जो बयान दिलवा रहे हैं, वह असत्य है। मैंने उसे बेटी माना है और पूरे विधि विधान से चिंतामण गणेश मंदिर में पिछले साल महामंडलेश्वर से उसकी शादी कराई। मैंने कन्यादान किया। वह बोलीं थी कि शादी के बारे में किसी को नहीं बताना, नहीं तो हमारे भक्त आवभगत नहीं करेंगे। मैंने इस बात को किसी को नहीं बताया। जो एक महिला इनकी पूर्व की परिचित थी उसने यहां आकर संतों से कहा कि कथावाचक ने आश्रम बेचा और शादी कर ली है। इन्हें लगता है कि ये सब मैंने महिला से कराया है। इसलिए आरोप लगवा रहे हैं।