शहर के ज्योति नगर स्थित विद्युत वितरण कंपनी की वर्कशॉप में बुधवार शाम को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।
2 of 5
आग लगने के बाद इस तरह उठा धुआं
- फोटो : सोशल मीडिया
आग का धुआं आकाश में करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखा। करीब दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
3 of 5
धुएं के कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था
- फोटो : सोशल मीडिया
आग लगने के बाद जमा ऑइल के कारण थोड़ी ही देर में पूरी वर्कशॉप लपटों से घिर गया और आग तेज हो गई। ऑइल के जलने से ही काला धुआं निकला जो दूर तक देखा गया।
4 of 5
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को ज्योति नगर स्थित विविकं वर्कशॉप में अचानक चिंगारी उठी। कुछ ही देर में आग का रूप ले लिया और लपटें उठने लगी। कई किलोमीटर दूर तक आग का धुआं देखा गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब दो से तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि वर्कशॉप में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। इनमें बड़ी मात्रा में ऑइल भी था। आग लगने के बाद जमा ऑइल के कारण थोड़ी ही देर में पूरी वर्कशॉप लपटों से घिर गया और आग तेज हो गई। ऑइल के जलने से ही काला धुआं निकला जो दूर तक देखा गया। घटनास्थल पर भीड़ भी लग गई और अफरा-तफरी के हालात बने। पुलिस ने लोगों को हटाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका और न ही नुकसानी की जानकारी मिली है।
5 of 5
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई
- फोटो : सोशल मीडिया
घटनास्थल पर भीड़ भी लग गई और अफरा-तफरी के हालात बने। पुलिस ने लोगों को हटाया। जाम के हालात बन गए।