फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: शिवपुरी में बारिश में बह गया तालाब, 17 करोड़ से 2017 में बना था

Mon, 22 Aug 2022 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 05:58 PM IST
सार

शिवपुरी इलाके में लगातार बारिश के बाद एक तालाब को टूटने से नहीं बचाया जा सका। 2017 में 17 करोड़ रुपये की लागत से बना यह तालाब पानी के दबाव को नहीं झेल पाया। तालाब टूटने से आसपास के गांवों-खेतों में पानी भर गया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: A pond washed away in rain in Shivpuri, was built in 2017 with 17 crores
शिवपुरी में तेज बारिश के बाद तालाब टूट गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में बीते दिनों धार जिले के कारम बांध के क्षतिग्रस्त होने से बने संकट को तो जैसे तैसे टाल दिया गया। पर शिवपुरी इलाके में लगातार बारिश के बाद एक तालाब को टूटने से नहीं बचाया जा सका। 2017 में 17 करोड़ रुपये की लागत से बना यह तालाब पानी के दबाव को नहीं झेल पाया। तालाब टूटने से आसपास के गांवों-खेतों में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। 

 
Madhya Pradesh: A pond washed away in rain in Shivpuri, was built in 2017 with 17 crores
2017 में 17 करोड़ रुपये की लागत से बना यह तालाब पानी के दबाव को नहीं झेल पाया। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के ग्राम बड़ोखरा में तालाब टूटने की घटना हुई है। शिवपुरी में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद में तालाब पानी के तेज बहाव को सह नहीं पाया और पूरी तरह से टूट गया। तालाब का पानी र आसपास के गांव और खेतों में भर गया, जिसके चलते किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
 
Madhya Pradesh: A pond washed away in rain in Shivpuri, was built in 2017 with 17 crores
ग्राम बड़ोखरा में तालाब टूटने की घटना हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब टूटने से पानी घरों-खेतों में भर गया है। उन्होंने तालाब निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार करने के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल में ही तालाब बह गया है। इससे साबित होता है कि निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है। बता दें कि तालाब का भूमिपूजन 2017 में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed