{"_id":"6379cf1727ce49265c754b50","slug":"shefali-chaurasia-of-madhya-pradesh-will-sing-in-fifa-football-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: फुटबॉल महाकुंभ में गूंजेगी पानवाले की बेटी शैफाली की आवाज, मंडला की बेटी कतर में करेगी 13 शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FIFA World Cup: फुटबॉल महाकुंभ में गूंजेगी पानवाले की बेटी शैफाली की आवाज, मंडला की बेटी कतर में करेगी 13 शो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:24 PM IST
सार
FIFA World Cup: फुटबॉल महाकुंभ में गूंजेगी पानवाले की बेटी शैफाली की आवाज, मंडला के बेटी कतर में करेगी 13 शो Shefali Chaurasia of Madhya Pradesh will sing in FIFA Football World Cup
विज्ञापन
1 of 3
मंडला की बेटी शैफाली फीफा में अपनी प्रस्तुति देंगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज आज से होने जा रहा है। ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे और मैच साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। ये वर्ल्ड कप मध्य प्रदेश के लिए खास है। क्योंकि इसमें मंडला-नैनपुरी की बेटी शैफाली चौरसियां अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान कतर में शैफाली के 13 शो होने वाले हैं।
बता दें कि जिस शैफाली की हम बात कर रहे हैं वो मंडला के पान कारोबारी संतोष चौरसिया की बेटी हैं। 29 वर्षीय शैफाली को बचपन से गायन का शौक था, वे इस विधा में कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। शैफाली अब फुटबॉल वर्ल्ड कप में मुंबई के म्यूजिशियन मिलिंद वानखेड़े और उनकी टीम के साथ कतर में परफॉर्मेंस देंगी। शैफाली इसे किसी सपने से कम नहीं मान रहीं।
2 of 3
29 वर्षीय शैफाली के पिता मंडला में पान कारोबारी हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल के इस महाकुंभ में भारत से 70 सदस्यों का एक दल कतर पहुंचा है। शैफाली को ग्रेविटास मैनेजमेंट FZE संयुक्त अरब अमीरात की ओर से बुलावा आया है। अलखोर के फेन जॉन में शैफाली और टीम के कुल 13 शो होंगे। शैफाली ने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले मैच के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से मनोरंजन के लिए इनके द्वारा गाये गीतों के शो को प्रदर्शित किया जाएगा। जो मैच के बीच होने वाले अंतराल में प्रदर्शित होंगे। शैफाली का मानना है कि फुटबॉल के महाकुंभ में प्रदर्शन करना सपनों के साकार होने जैसा है।
3 of 3
अलखोर के फेन जॉन में शैफाली और टीम के कुल 13 शो होंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आज से 22वें फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। इसमें दुनियाभर की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। अगले 29 दिनों तक इस अरब देश में फुटबॉल का जादू देखने को मिलेगा। फीफा विश्व कप 2022 में 29 दिन के अंदर 64 मैच खेले जाएंगे। टॉप 16 टीमों के मुकाबले तीन दिंसबर से शुरू होंगे और क्वार्टर फाइनल मैच नौ दिसंबर से हैं। सेमीफाइनल मैच 14-15 दिसंबर को हैं, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को होगा। कतर के क्लाइमेट और गर्मी को देखते हुए इस बार वर्ल्ड कप नवंबर और दिसंबर में रखा गया है। अब तक सभी वर्ल्ड कप जून और जुलाई में खेले गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।