फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shajapur: सावन की शिवरात्री पर घर-घर हुआ शिवजी का अभिषेक, नदी पर पार्थिव शिवलिंग विर्सजन करने पहुंचे लोग

Wed, 27 Jul 2022 09:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 09:14 AM IST
सार

Shajapur: सावन की शिवरात्री पर घर-घर हुआ शिवजी का अभिषेक, नदी पर पार्थिव शिवलिंग विर्सजन करने पहुंचे लोग

विज्ञापन
In Shajapur, on the Shivratri of Sawan, the consecration of Shiva took place from house to house,
शाजापुर में महिलाओं ने किया पार्थिव का शिवलिंग पूजन। - फोटो : अमर उजाला
शाजापुर जिले में सावन शिवरात्री पर घर-घर में भगवान भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया गया। सावन माह की शिवरात्रि होने के चलते महिलाओं ने निराहार रहकर भगवान शिव की आराधना और महाआरती की। शाम को पार्थिव शिवलिंग का पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु चीलर नदी में विसर्जन करने पहुंचे।
In Shajapur, on the Shivratri of Sawan, the consecration of Shiva took place from house to house,
चीलर नदी के तट पर पार्थिव शिवलिंग विसर्जन करने पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बता दें, कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्लान पर बीते साल भी सावन शिवरात्री पर घर-घर में शिव अभिषेक किया गया था। इस वर्ष भी महिलाओं द्वारा पूर्ण आस्था के साथ सावन शिवरात्री पर भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। नदी पर शिवलिंग विर्सजन करने पहुंची नवविवाहिता ज्योति तिवारी ने बताया कि पंडित मिश्रा द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजन अर्चन को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां कथा के माध्यम से दी गईं। उन्हीं के द्वारा सावन शिवरात्री के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद से बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा घर-घर में सावन शिवरात्री पर बाबा भोलेनाथ का पूजन अभिषेक उत्साह के साथ किया जा रहा है। मंगलवार को भी पंडित मिश्रा द्वारा अभिषेक का लाइव प्रसारण किया गया। जिसे देखकर उन्होंने भी विधि विधान से अभिषेक किया। 
In Shajapur, on the Shivratri of Sawan, the consecration of Shiva took place from house to house,
नदी के तट पर विसर्जन से पहले पूजा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
चीलर नदी के तट पर उमड़े भक्त
शहर के मध्य से गुजरने वाली चीलर नदी के किनारे मंगलवार देर शाम महिलाओं का आना प्रारंभ हो गया था। जो रात तक जारी रहा। नदी पर महिलाओं के बड़ी संख्या में पहुंचने को देखते हुए पुलिस द्वारा भी यहां नजर रखी गई और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। महिलाओं द्वारा नदी किनारे पूजन-अर्चन कर शिवलिंग विसर्जित किए गए। इस दौरान नदी पर मेले जैसा नजारा रहा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं नदी के किनारे पर पूजन-अर्चन और शिवलिंग विसर्जित करती दिखीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed