फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2023: पंचमी पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे सलकनपुर, मां बिजासन के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार

Sun, 26 Mar 2023 07:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 07:00 PM IST
सार

Navratri 2023: पंचमी पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे सलकनपुर, मां बिजासन के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार

विज्ञापन
Navratri 2023: More than one lakh devotees visited Maa Bijasan in Salkanpur Dham
सलकनपुर माता मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
नवरात्रि के अवसर पर मां बिजासन धाम सलकनपुर में रविवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक चलता रहा। रविवार को अवकाश होने के कारण दर्शन करने के लिए बाहर तक लंबी कतार लगी हुई थी। इस दौरान भक्त जय माता दी के नारों के साथ कतारबद्ध आगे बढ़ते रहे और मां बिजासन के दर्शन करते रहे। रविवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु  सलकनपुर धाम में मां बिजासन के दर्शन करने पहुंची। 


दूर-दराज से दर्शन के लिए आते हैं भक्त
सलकनपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पदयात्रा करके भी भक्त मां बिजासन के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी मंदिर समिति, प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। भक्तों को पर्याप्त पेयजल मिले, इसके लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था बनाई गई है। पुलिस के जवान भी सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात हैं। हालांकि रविवार अवकाश होने के कारण ज्यादा भीड़ बढ़ने से कई बार सलकनपुर में जाम की स्थिति बनती रही।
Navratri 2023: More than one lakh devotees visited Maa Bijasan in Salkanpur Dham
दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं भक्त - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शन के लिए बाहर तक लगी रही कतार
सलकनपुर में दर्शन के लिए मंदिर के बाहर तक लंबी लाइनें लगी रहीं। भक्त जय माता दी के जयघोषों के साथ कतारबद्ध आगे बढ़ते रहे। इस दौरान लगातार पुलिसकर्मी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी भी व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। नवरात्रि के अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने यहां पर सभी जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग समय में लगाई है। सभी अपने-अपने समय में यहां पर ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अलावा एसडीएम बुदनी राधेश्याम बघेल पूरे समय सलकनपुर में मोर्चा संभाले हुए हैं। रेहटी तहसीलदार केएल तिलवारी, बुदनी तहसीलदार आशुतोष शर्मा एवं नायब तहसीलदार जयपाल शाह उइके भी सुबह से देर शाम तक सलकनपुर में व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। राजस्व अमला भी सलकनपुर में ड्यूटी पर तैनात है। एसडीओपी बुदनी शशांक गुर्जर, थाना प्रभारी गोविन्द सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में यहां पर तैनात हैं।

पदयात्रियों के लिए लगे लंगर
नवरात्रि के दौरान मां बिजासन धाम आने वाले पदयात्रियों के लिए भक्तों ने रास्ते भर जगह-जगह लंगर की व्यवस्थाएं की हैं। इस दौरान भक्तों को फलाहार भी वितरित किया जा रहा है। पदयात्रियों के आराम के लिए भी वहां पर व्यवस्थाएं की गईं हैं। रास्ते भर पानी के प्याऊ भी लगाए गए हैं।

भारी वाहनों का प्रवेश किया बंद
नवरात्रि के दौरान रविवार को बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को जाम एवं आवागमन में परेशानियां न आए, इसके लिए डंपर सहित अन्य भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रखा गया। इस दौरान बस, कार एवं दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया गया। बसों को बाईपास से निकाला गया तो वहीं कार पार्किंग के लिए भी खेतों में जगह बनाई गई। दो पहिया वाहनों के लिए भी अलग-अलग पार्किंग की जगह बनाई गई। इस बार मेला ग्राउंड में दुकानों के निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए यहां पर वाहनों की पार्किंग नहीं कराई गई। इसके कारण भक्तों को दूर तक पैदल चलकर भी आना पड़ा।
 
Navratri 2023: More than one lakh devotees visited Maa Bijasan in Salkanpur Dham
CCTV कैमरों से रखी जा रही निगरानी - फोटो : सोशल मीडिया
चप्पे-चप्पे कैमरों से हो रही सुरक्षा
श्रद्धालुओें, भक्तों की सुरक्षा को लेकर जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। तो वहीं, सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है, ताकि यहां आने वाले लोगों को कोई परेशानियां न आएं।

सीढ़ी मार्ग, रोप-वे एवं वाहनों से पहुंचे श्रद्धालु
मां बिजासन के दर्शन के लिए सलकनपुर पहुंचे श्रद्धालु सीढ़ी मार्ग, रोप-वे एवं सड़क मार्ग से दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान रास्तेभर जय माता दी के जयकारे भी लगते रहे। दूर-दूर से आ रहे भक्त यहां पर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर मां बिजासन के दरबार में हाजिरी लगाकर मातारानी को प्रसादी, चुनरी भी चढ़ा रहे हैं। इस दौरान कई श्रद्धालु मां बिजासन से मनोकामना मांग कर उन्हें पूरे करने पर फिर आने की मन्नतें भी मांग रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed