फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Weather: कोहरे के लिहाफ में लिपटा सीहोर, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक, कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Thu, 30 Nov 2023 09:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 09:00 AM IST
सार

MP Weather: कोहरे के लिहाफ में लिपटा सीहोर, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक, कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

विज्ञापन
MP Weather: Sehore wrapped in fog, coldness increased due to drop in temperature chances of rain
सीहोर में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले में गुरुवार सुबह घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को लाइट जला कर वाहन चलाना पड़ रहा था। यहां सामने के वाहन कोहरे के कारण दिखाई ही नहीं दे रहे थे। सोमवार-मंगलवार को हुई बारिश के बाद कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
MP Weather: Sehore wrapped in fog, coldness increased due to drop in temperature chances of rain
कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई कम - फोटो : अमर उजाला
इधर गुरुवार सुबह 4 बजे से क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जो सुबह 9:00 बजे तक छाया रहा। इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी इंदौर-भोपाल हाईवे सहित अन्य मार्गों पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठाना पड़ी। अधिकांश वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे थे। बीते तीन दिनों से धूप नहीं निकल रही है। बादल छाए रहे। हालांकि बादलों के कारण ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। भोपाल-इंदौर हाईवे, पुराना इंदौर हाईवे सहित अन्य मार्गों पर कोहरे के कारण वाहन धीरे-धीरे चलें। विजिबिलिटी काफी कम थी, करीब 500 मीटर दूर तक का भी साफ नजर नहीं आ रहा था।
MP Weather: Sehore wrapped in fog, coldness increased due to drop in temperature chances of rain
आने वाले दो दिनों में हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला
दो दिसंबर तक रुक-रुक हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 2 दिसंबर तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। जानकारी के अनुसार, जिले में रविवार से मौसम ने करवट ली है। जिसके बाद आसमान पर लगातार काले घने बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं भी लोगों को शीत लहर का एहसास करा रही हैं। सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। रुक-रुककर हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा हो रहा है। मौसम के संबंध में शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एसएस तोमर ने बताया कि मौसम का जो पूर्व अनुमान सामने आ रहा है। उसके अनुसार 2 दिसंबर तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed