{"_id":"65e09e6a9d0c344740016baf","slug":"mp-news-927-couples-got-married-in-ashta-cm-mohan-yadav-came-to-give-blessings-and-gave-checks-2024-02-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: आष्टा में 927 जोड़े हुए एक दूजे के, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम मोहन यादव ने वर-वधू को दिए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आष्टा में 927 जोड़े हुए एक दूजे के, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम मोहन यादव ने वर-वधू को दिए चेक
Thu, 29 Feb 2024 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 08:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 29 फरवरी को सामूहिक विवाह का बड़ा आयोजन किया गया। इसमें 748 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से तो 179 जोड़ों ने निकाह की रस्म निभाई।
विज्ञापन
सीहोर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पहुंचे सीएम यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 29 फरवरी को सामूहिक विवाह का बड़ा आयोजन किया गया। इसमें 748 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से तो 179 जोड़ों ने निकाह की रस्म निभाई। नवदंपतियों को आशीर्वाद देने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहुंचे। उन्होंने आशीर्वाद स्वरूप वर-वधू को चेक भी प्रदान किया।
सीहोर में वर-वधुओं को प्रतीकात्मक चेक देते सीेएम यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मार्च को आएगा बहनों का पैसा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार होने के कारण विकास की गति तेज हो गई है। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर की है। जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार भी किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित करेगी। इसके साथ ही एक मार्च को लाडली बहनों के खाते में राशि हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
तय समय पर होगा नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को अब अपनी जमीन के क्रय विक्रय के पश्चात नामांतरण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार द्वारा नामांतरण बंटवारा सीमांकन इन सबके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है अब जमीन खरीदने के साथ ही नामांतरण की व्यवस्था कर दी गई है। किसानों को नामांतरण के लिए पटवारी-तहसीलदार के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अब साइबर तहसील की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है, जिसके तहत नामांतरण के लिए आवेदन करते ही उनका नाम खाते में दिखने लगेगा और अब राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय में हो जाएगा।
जनता के मान-सम्मान में ठेस बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार है। गांव, गरीब और किसानों की सरकार है। सरकार चलाने का अर्थ है जनता की सेवा करना और उनके दुख दर्द को दूर करना और समस्यओं का समाधान करना। हमारी सरकार जनता की सरकार है और जनता मान-सम्मान बढ़ाने के लिए काम कर रही है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता के मान-सम्मान को कोई ठेस पहुंचाएं, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीहोर में नवदंपतियों पर फूल बरसाते सीएम मोहन यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सनातन संस्कृति त्याग और सेवा की संस्कृति है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में त्याग और सेवा करने वाले लोगों की पूजा की जाती है। पूंजीपतियों का अपना महत्व है लेकिन लोग उनकी पूजा नहीं करते। हमारी संस्कृति यह सिखाती है कि प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। सभी भारतीय हमारी सनातन संस्कृति के संवाहक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति के कारण की राम मंदिर का शिलान्यास और रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में हर्षोल्लास के वातावरण निर्मित हुआ। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई ।
दूल्हों ने मुख्यमंत्री के साथ ली सेल्फी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह समारोह स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले दूल्हों का स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंच के पहले उन्होंने दूल्हों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंच पर पहुंचने तक दूल्हे मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेते रहे। कार्यक्रम में सीहोर विधायक सुदेश राय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, पूर्व विधायक रघूनाथ सिंह मालवीय, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, आष्टा जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनूगुणवान, आष्टा नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे।