फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sagar News: दूषित पानी पीकर दो गांव के 36 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से पीड़ित अस्पतालों में भर्ती

Thu, 01 Aug 2024 11:52 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 01 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में दूषित पानी पीने से दो गांव के 36 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त से पीड़ित लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने गांवों का मुआयना किया और गांव के कुएं को बंद किया।

विज्ञापन
Sagar News: 36 people from two villages fell ill after drinking contaminated water
दो गांवों में लोगों के बीमार होने के बाद प्रशासनिक अमला मुआयना करने पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
सागर जिले में बरसात के मौसम के कारण दूषित पेयजल से बीमार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मेहर और देवरी के बाद अब ग्राम पंचायत ढाना में दूषित कुएं का पानी पीने से दो गांव के 36 लोग बीमार हो गए हैं। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है, जिनमें से 15 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बीमार मरीजों में से चार को ढाना अस्पताल में और बाकी को जिला मुख्यालय के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गए। बुधवार को कलेक्टर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे। बीमारियों की संभावित वजह बने गांव के कुएं को बंद कर दिया गया है और लोगों को इसका पानी उपयोग न करने की हिदायत दी गई है। 

 
Sagar News: 36 people from two villages fell ill after drinking contaminated water
दो गांवों में लोगों के बीमार होने के बाद प्रशासनिक अमला मुआयना करने पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
गांव में अस्थाई ओपीडी
मरीजों की जांच और इलाज के लिए गांव में अस्थाई ओपीडी की व्यवस्था की गई है। ढाना अस्पताल के स्टाफ को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। मंगलवार की रात से ही नजदीकी गांव खांड और पिपरई में मरीजों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। उल्टी-दस्त से पीड़ित 5 मरीजों को ढाना से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिनमें से 4 को बीएमसी रेफर किया गया।

12 लोगों का सागर में इलाज
वर्तमान में इन गांवों के 12 लोग सागर में इलाजरत हैं, जबकि अन्य बीमारों का ढाना स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। कुछ लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित गांवों में पेयजल के लिए पानी के टैंकर भिजवाए हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed