मध्यप्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान निवेशकों की ओर से करीब 19 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए हैं। लगभग 30 हजार रोजगार के अवसर इस निवेश से पैदा होंगे।
2 of 7
कॉन्क्लेव में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के सागर में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सागर में निवेशकों की ओर से करीब 19 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। इससे लगभग 30 हजार रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से डबल इंजन की सरकार राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग से क्वॉलिटी ऑफ लाइफ के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयासरत है।
3 of 7
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में आयोजित कृषि, डेयरी, मिलेट्स, टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, स्वास्थ्य, 'एक जिला-एक उत्पाद' सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान सागर के पास स्थित ढाना एयर स्ट्रिप को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव आया है।
4 of 7
रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
सागर में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव मिला है। प्रदेश में उद्योग व्यवसाय से जुडे़ घराने लगातार सहयोग कर रहे हैं। सागर के बाद रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल में भी रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। 17 और 18 अक्टूबर को बड़े प्रतिष्ठान भोपाल आने वाले हैं। खनिज आधारित उद्योगों के विकास की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श और निर्णय किया जाएगा।
5 of 7
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. मोहन यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के सागर कार्यालय का भूमिपूजन किया गया। सागर संभाग के छह इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर के साथ ही कोयम्बटूर (तमिलनाडु) कार्यालय का भी वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही 96 इकाइयों की स्थापना के लिए 240 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र वितरित किया गया। प्रदेश में लगभग 1,564 करोड़ रुपये के निवेश से 5,900 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।