Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Rain wreaks havoc in Sheopur, rivers in spate including Parvati river, three bridges closed due to drowning
{"_id":"62e0cf15b5f97e3bb3444645","slug":"rain-wreaks-havoc-in-sheopur-rivers-in-spate-including-parvati-river-three-bridges-closed-due-to-drowning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sheopur News: चंबल में बारिश का कहर, पार्वती नदी समेत उफान पर नाले, तीन पुल पानी में डूबने से कई रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur News: चंबल में बारिश का कहर, पार्वती नदी समेत उफान पर नाले, तीन पुल पानी में डूबने से कई रास्ते बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:07 AM IST
सार
Sheopur News: चंबल में बारिश का कहर, पार्वती नदी समेत उफान पर नाले, तीन पुल पानी में डूबने से कई रास्ते बंद
विज्ञापन
1 of 3
टेंटरा मोहना मार्ग पर बना पुल पानी में डूबा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्योपुर जिले में झमाझम बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। विजयपुर इलाके के तीन नाले बारिश के चलते उफान पर हैं, जिससे टेंटरा को मोहना से जोड़ने वाले तीन पुल पानी में डूब गए। करीब 4 घंटे बाद भी नालों का जलस्तर कम नहीं हुआ। इस वजह से नालों के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। मंगलवार रात करीब तीनों पुल पानी में डूब गए। इसके बाद भी वाहन चालक और यात्री जान का जोखिम उठाकर पुल पर घुटने-घुटने भर से ज्यादा पानी होते हुए भी उन्हें पार करते दिखे।
2 of 3
जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा
कोटा बैराज के 11 गेट खोले जाने से चंबल नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ने लगा है, वहीं, पार्वती नदी भी अपने रौद्र रूप में है। फिलहाल लोगों को जलभराव से राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। जिले में अभी भी बारिश का दौर जारी है। विजयपुर क्षेत्र के बैर का पटपडा, डाबीपुरा और चंदेली गांवों के पास के नालों में उफान के चलते टेंटरा-मोहना मार्ग बंद हो गया है। पुलों पर पानी होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर नाले पार कर रहे हैं।
3 of 3
लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर।
- फोटो : अमर उजाला
बंजारा डैम लबालब भरा
पिछले 24 घंटे से जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। शहर से सटा हुआ बंजारा डैम भी ओवरफ्लो हो गया है। ऐसी स्थिति में अगर बारिश का दौर जल्द नहीं थमा तो नदी नालों का पानी शहर की निचली बस्तियों और वॉर्डों तक पहुंच जाएगा। जिसे लेकर लोग डरे हुए हैं। लोगों ने बीते साल भी बाढ़ का सामना किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।